[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

कांग्रेस ने एसबीआई बैंक के सामने किया प्रदर्शन:चुनावी चंदे की जानकारी सार्वजनिक करने की मांग, कार्यकर्ताओं ने की नारेबाजी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

कांग्रेस ने एसबीआई बैंक के सामने किया प्रदर्शन:चुनावी चंदे की जानकारी सार्वजनिक करने की मांग, कार्यकर्ताओं ने की नारेबाजी

कांग्रेस ने एसबीआई बैंक के सामने किया प्रदर्शन:चुनावी चंदे की जानकारी सार्वजनिक करने की मांग, कार्यकर्ताओं ने की नारेबाजी

चुरू : राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर गुरुवार दोपहर कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने एसबीआई बैंक के सामने विरोध प्रदर्शन किया। विरोध प्रदर्शन कर चुनावी चंदे की जानकारी को सार्वजनिक करने की मांग की गई।

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव रियाजत अली खान ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में भाजपा की चुनावी ब्राण्ड योजना को असंवैधानिक मानते हुए उस पर रोक लगा दी है। कोर्ट ने राजनीतिक दलों को इस योजना के तहत प्राप्त दान का खुलासा करने का निर्देष भी दिया है। इसके साथ ही भारतीय स्टेट बैंक को चुनावी चंदे की पूरी जानकारी छह मार्च से पहले सार्वजनिक करने और चुनाव आयोग को सौंपने का भी निर्देश दिया गया है। उन्होंने बताया कि एसबीआई का उपयोग भाजपा के वित्तीय अनिमितताओं और काले धन के स्रोत को छिपाने के लिए किया जा रहा है।

देश की जनता इस बात को लेकर जागरूक हो रही है। किस तरह सरकारी एजेंसियों और संस्थानों पर दबाव डालकर सच्चाई को छुपाया जा रहा है। कांग्रेस पार्टी की ओर से कथित साजिश के जवाब में भाजपा और एसबीआई की मिली भगत को उजागर करने के लिए आज एसबीआई के आगे विरोध प्रदर्शन किया गया है।

विरोध प्रदर्शन करने वालों में शहर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष असलम खोकर, देहात ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष किशोर दांदू, डॉ. जमील चैहान, युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता एडवोकेट सद्दाम हुसैन, सुबोध मासूम, शमशेर खान, लालचंद सैनी, निरज शर्मा, सोयल खान, कुरड़ाराम भाकर, अजय दाधीच, मदन मेघवाल, किशन बबल, श्रवण बसेर व मोहन टेलर आदि मौजूद थे।

Related Articles