माननीय मुख्यमंत्री के जल्द स्वस्थ होने की करी संत समाज ने प्रार्थना
ब्रह्मचारी गणेश चैतन्य महाराज षड्दर्शन अखाड़ा मंडल समिति अध्यक्ष राजस्थान

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : सुभाष चन्द्र चौबदार
नवलगढ़ : गौ सेवा समिति राजस्थान अध्यक्ष दिनेश गिरी महाराज के आह्वान पर जयपुर मुख्यमंत्री निवास पर सैकड़ो संतों ने माननीय मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को आशीर्वाद प्रदान किया। कार्यक्रम का संचालन संत प्रकाश दास महाराज ने किया। माननीय मुख्यमंत्री ने कहा यमुना जल समझौता एवं ऐसे ही कई समझौते जो जल ही जीवन है, पर आधारित है, आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देशानुसार संपन्न हुए हैं। जिसकी राजस्थान को अति आवश्यकता थी। जीव जंतु प्राणी मात्र की आवश्यकता की पूर्ति के लिए इन समझौतो को जो 30 से 40 वर्ष से अटके हुए थे, पूरा कर लिया गया है। यह केवल घोषणा पत्र नहीं है, संतों का आशीर्वाद ऐसे समय में मिला जब आज मुझे कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आई है। आज संतों के आशीर्वाद से मुझे वह प्रसन्नता मिली जीवन धन्य हो गया। आने वाले समय में संतों का आशीर्वाद बना रहेगा एवं सनातन का प्रसार होता रहेगा प्राणी मात्र के कल्याण की योजनाएं बनाकर उनको सत्य पर आधारित जमीन पर लाया जाएगा।
भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष सीपी जोशी, माननीय गोपालन मंत्री, सांसद स्वामी सुमेधानंद, मुकेश दाधीच, हवा महल विधायक बालमुकुंद आचार्य, संत राघवाचार्य महाराज संत मनोहर शरण शास्त्री ने सभी संतों का किया अभिवादन सभा को किया संबोधित। स्वामी सुमेधानंद एवं गोपालन मंत्री महोदय ने दुपट्टा एवं श्रीफल भेंट कर संतों का किया सम्मान 100 से अधिक पधारे संत एवं 200 से अधिक पधारे गोपुत्रस्वरूपों ने मुख्यमंत्री महोदय के लिए जल्द ही स्वस्थ होने के लिए की प्रार्थना। शेखावाटी की धरती से पधारे ब्रह्मचारी गणेश चैतन्य महाराज, भगत राकेश महाराज ने दिया मुख्यमंत्री के गोपालन मंत्री को श्रीमद् भागवत कथा का निमंत्रण पत्र एवं साथ-साथ सभी संतो को आमंत्रित किया। लोहार्गल पीठ के संत अश्विन दास महाराज, चंद्रमा दास महाराज, मोती नाथ महाराज, महावीर ज्यति महाराज, मुक्तिनाथ महाराज, पंचम नाथ महाराज के साथ अनेक संत एवं भक्त सेवक रहे मौजूद।