अवैध 800 ग्राम गांजा के साथ आरोपी गिरफतार
पिलानी पुलिस की कार्रवाई:ऑटो रिक्शा चालक को किया गिरफ्तार, 800 ग्राम गांजा किया बरामद
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका
पिलानी : पिलानी में नशे का कारोबार करने वालों के खिलाफ उच्चाधिकारियों के निर्देश पर पुलिस द्वारा की जा रही कार्रवाई में एक ऑटो रिक्शा चालक को 800 ग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया।
थानाधिकारी नारायण सिंह ने बताया कि गांजे के साथ पकड़ा गया आरोपी अभिषेक पुत्र कमल मेघवाल बिट्स पिलानी में ऑटो चलाता था। पुलिस को मुखबिर के माध्यम से सूचना मिली थी कि उक्त अभिषेक मेघवाल कस्बे में अवैध रूप से गांजा बेचने का काम करता है। सूचना पर पुलिस ने चांडक मार्ग स्थित आरोपी के घर पर दबिश देकर तलाशी ली तो उसके पास से 800 ग्राम गांजा बरामद हुआ। गांजे के बारे में पूछताछ करने पर वह कोई संतोषप्रद जवाब नहीं दे पाया। मामला दर्ज करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

थानाधिकारी नारायण सिंह ने लोगों से अपील की है कि यदि उन्हें थाना क्षेत्र में कोई भी व्यक्ति अवैध नशे का कारोबार करते हुए दिखाई दे, तो वे तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दें।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2045490

