[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पीएम मोदी द्वारा दी गई सौगात से होगा रेलवे का विकास : बबलू चौधरी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

पीएम मोदी द्वारा दी गई सौगात से होगा रेलवे का विकास : बबलू चौधरी

पीएम मोदी द्वारा दी गई सौगात से होगा रेलवे का विकास : बबलू चौधरी

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को देश में रेलवे के लिए बड़ी सौगातें दी हैं। जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री मोदी ने 554 रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास कार्य तथा 1500 रोड ओवर ब्रिज व अंडरपास का शिलान्यास व उद्घाटन कर राष्ट्र को समर्पित किया। दोपहर साढ़े 12 बजे वीडियो कॉफ्रेंसिंग के जरिए यह उद्घाटन किया गया। इसी क्रम में पीएम नरेंद्र मोदी ने राजस्थान के 21 रेलवे स्टेशनों व 112 रोड ओवर ब्रिज व अंडरपासों का शिलान्यास व उद्घाटन किया जिसमें झुंझुनूं जिले के लोहारू-सीकर रेल लाइन पर आबूसर व सीरियासर कला में रेलवे अंडरपास का भी उद्घाटन किया गया। झुंझुनूं में हुए उद्घाटन के अवसर पर भाजपा नेता बबलू चौधरी (निषित कुमार) ने आबूसर में हुए कार्यक्रम में शिलान्यास पट्टिका का उद्घाटन किया।

इस मौके पर संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा देश को एक साथ इतनी बड़ी सौगात देना रेलवे के विकास को दर्शाता हैं। इन योजनाओं से देश में रेलवे के क्षेत्र में विकास होगा तथा ओवर ब्रिज व अंडर पास बनने से रेलवे फाटक पर लगने वाले जाम से निजात मिल सकेगी। इस मौके पर उन्होंने केन्द्र व राज्य सरकार की अन्य योजनाओं का भी लाभ उठाने का लोगों से आग्रह किया। इस उद्घाटन के अवसर पर स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी गई। प्रस्तुति देने वाले बच्चों को भाजपा नेता चौधरी द्वारा सम्मान स्वरूप रेलवे द्वारा जारी प्रशस्ती पत्र भेंट किए गए।

इस मौके पर पूर्व सरपंच दोरासर अर्जुनराम महला, आबूसर सरपंच रोहिताश, पूर्व सरपंच लक्ष्मी नारायण कुलहरि, पूर्व सरपंच पातुसरी अजय, सतपाल भैड़ा, देरवाला सरपंच राजेश मोटसरा, राजकुमार बेनीवाल आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22