[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सुमित को गुर्दे में दिक्कत होने की वजह से यूरीन इकट्ठा होने लगा, ढूकिया हॉस्पिटल में यूरोलॉजिस्ट डॉ कुल्हारी ने सफल ऑपरेशन कर बचाई जान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

सुमित को गुर्दे में दिक्कत होने की वजह से यूरीन इकट्ठा होने लगा, ढूकिया हॉस्पिटल में यूरोलॉजिस्ट डॉ कुल्हारी ने सफल ऑपरेशन कर बचाई जान

सुमित को गुर्दे में दिक्कत होने की वजह से यूरीन इकट्ठा होने लगा, ढूकिया हॉस्पिटल में यूरोलॉजिस्ट डॉ कुल्हारी ने सफल ऑपरेशन कर बचाई जान

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : जिले के किठाना निवासी सुमित कुमार को गुर्दे में दिक्कत होने के चलते यूरीन गुर्दे में इकट्ठा होने लगा तो ढूकिया हॉस्पिटल के यूरोलॉजिस्ट डॉ उमराव कुलहरी व उनकी टीम ने ऑपरेशन कर जान बचाई। हॉस्पिटल संचालक डॉ मोनिका ढूकिया ने बताया कि जब सुमित हॉस्पिटल आया तो उसकी जब सोनोग्राफी करवाई गई तो पता चला कि राईट साइड किडनी में सूजन और यूरीन इकट्ठा हो रहा है जो सुमित के लिए खतरनाक था। इसके बाद सुमित को 29 जनवरी एडमिट किया गया। और 30जनवरी को लेप्रोस्कोपिक पाईलोप्लास्टी ऑपरेशन ढुकिया हॉस्पिटल टीम द्वारा किया गया।

इस टीम में यूरोलॉजिस्ट डॉ उमराव कुलहरी, डॉ अमित चौधरी, डॉ योगेश, राजेंद्र प्रसाद, प्रवीण जानू, सागर और प्रदीप शामिल थे। डॉ उमराव कुलहरी ने बताया कि इस सुमित की इस दिक्कत को मेडिकल भाषा में पीयूजेओ बोलते हैं। पहले इसके लिए झुंझुनूं जैसे शहरों में कोई सुविधा नहीं थी। लेकिन अब ढूकिया हॉस्पिटल में ये सेवा आयुष्मान आरोग्य योजना के तहत ईलाज उपलब्ध हैं। सुमित के ईलाज का आयुष्मान आरोग्य योजना के तहत होने से एक रुपया भी खर्चा नहीं हुआ। आज सुमित स्वस्थ और खुश भी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22