नीमकाथाना में हुआ शक्ति वंदन कार्यक्रम:कलेक्टर बोले- हर घर की महिलाएं हो लखपति दीदी, योजना की दी जानकारी
नीमकाथाना में हुआ शक्ति वंदन कार्यक्रम:कलेक्टर बोले- हर घर की महिलाएं हो लखपति दीदी, योजना की दी जानकारी
नीमकाथाना : नीमकाथाना राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परिषद (राजीविका) के स्वयं सहायता समूह सदस्यों को पारितोषिक देने के लिए गुरुवार को शक्ति वंदन कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कलेक्टर शरद मेहरा थे। इस अवसर पर उन्होंने लखपति दीदी योजना की जानकारी देते हुए कहा कि हर घर की महिला लखपति बनें, इसके लिए हमें काम करना होगा।
इस अवसर पर महिलाओं की ओर से किये गए नवाचारों की प्रदर्शनी भी लगाई गई। कलेक्टर ने महिला स्वयं सहायता समूह की ओर से बनाए गए उत्पादों में आजीविका संवर्धन के लिए किए गए विभिन्न कार्यों की सराहना की। सीईओ मुरारीलाल शर्मा ने विभाग के माध्यम से स्वयं सहायता समूह के लिए की जा रही योजनाओं के बारे में बताया।

कार्यक्रम में भाजपा नेता दौलत राम गोयल ने भी महिलाओं को अपने स्तर पर बेहतर अवसर उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम का संचालन ब्लॉक परियोजना प्रबंधक पाटन प्रदीप शर्मा ने किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2038848


