[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं (पिलानी) :पिलानी में बैंक लूट प्रयास:चाकू दिखाकर मैनेजर से मांगे थे 2 लाख रुपए


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
राजस्थानराज्य

झुंझुनूं (पिलानी) :पिलानी में बैंक लूट प्रयास:चाकू दिखाकर मैनेजर से मांगे थे 2 लाख रुपए

पिलानी में बैंक लूट प्रयास:चाकू दिखाकर मैनेजर से मांगे थे 2 लाख रुपए

झुंझुनूं (पिलानी) : पिलानी के राजस्थान बड़ौदा ग्रामीण बैंक लूट के प्रयास का आरोपी अभी पुलिस की पकड़ से दूर है। आरोपी की अभी शिनाख्त भी नहीं हो पाई है। पुलिस आरोपी को पकड़ने के लिए पूरा प्रयास कर रही है। आरोपी के कुछ फुटेज भी पुलिस को मिले हैं, जिनके आधार पर उसकी शिनाख्त के लिए पुलिस सक्रिय है। घटना मंगलवार सुबह करीब 9 बजे हुई थी। वारदात के 28 घंटे बाद भी पुलिस खाली है।

सीआई रणजीत सिंह सेवदा ने बताया कि आरोपी मौके से चप्पल अपने हाथ में लेकर भागा है, साथ ही जिस अंदाज में उसने लूट की कोशिश की वह भी किसी पेशेवर बदमाशों का तरीका नहीं लगता। लूट का प्रयास करने वाला यह अज्ञात आरोपी स्थानीय अथवा आस-पास के क्षेत्र का कोई व्यक्ति हो सकता है। सीआई सेवदा ने बताया कि पुलिस ने मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया है व स्थानीय लोगों से भी आरोपी की शिनाख्त के लिए सम्पर्क किया जा रहा है तथा शीघ्र ही इस मामले का खुलासा कर दिया जायेगा।

आपको बता दें कि एक अज्ञात व्यक्ति कल गणेश कॉलोनी स्थित राजस्थान बड़ौदा ग्रामीण बैंक की शाखा में चाकू ले कर घुस आया था। मैनेजर भंवरलाल शर्मा को चाकू दिखाते हुए 2 लाख रुपए की मांग की थी। सफाई कर्मी की तत्परता से आरोपी हथियारबंद युवक मौके से फरार हो गया था जिसकी तलाश पुलिस कर रही है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77