[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नवलगढ : आजादी का अमृत महोत्सव:रुक्टा (राष्ट्रीय) ने किया आयोजन, स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को किया याद


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
राजस्थानराज्य

नवलगढ : आजादी का अमृत महोत्सव:रुक्टा (राष्ट्रीय) ने किया आयोजन, स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को किया याद

आजादी का अमृत महोत्सव:रुक्टा (राष्ट्रीय) ने किया आयोजन, स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को किया याद

रुक्टा (राष्ट्रीय) की ओर से बाबा गंगानाथ टीटी कॉलेज परसरामपुरा में बुधवार को स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव पर व्याख्यान माला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता रुक्टा (राष्ट्रीय) के सीकर विभाग अध्यक्ष डॉ. अशोक कुमार महला ने आजादी स्वतंत्रता, स्वराज, कॉलोनी व सिविल लाइंस आदि शब्दों की व्याख्या की।

डॉ. महला ने वीर सावरकर जैसे स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष और बलिदान को याद किया और कहा कि मानगढ़ धाम जैसी घटनाएं, गोविंद गुरु जैसे समाज नायकों के तेज को नई पीढ़ी के मनो मष्तिक में जगाने की आवश्यकता है। संगठन द्वारा इस कार्यक्रम को आयोजित करने का उद्देश्य इतिहास को सत्य परिप्रेक्ष्य में रखना मात्र नहीं है। भविष्य के भारत का स्वप्न भी इससे जुड़ा हुआ है। और भविष्य में जैसा भारत हम देखना चाहते हैं और उसका बीज-वपन आज करना होगा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. वीरेंद्रसिंह चौधरी ने कहा कि जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में व्यवस्थाओं का स्वदेशी विकल्प खड़ा कर भारतीय चिंतन केंद्रित तंत्र को पुन स्थापित करना ही वास्तविक स्वतंत्रता है। इस दौरान फिट भारत , रन भारत, फ्रीडम भारत कार्यक्रम के तहत मेराथन प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया तथा विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कार प्रदान किए गए।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77