संस्था प्रधान बच्चों की नियमित उपस्थिति करें सुनिश्चित
संस्था प्रधान बच्चों की नियमित उपस्थिति करें सुनिश्चित
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका
झुंझुनूं : सूरजगढ़ एसडीएम दयानंद रुयल ने सोमवार को सेही कला के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, आंगनबाड़ी व उप स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया । सरकारी स्कूल में निरीक्षण में बच्चों की उपस्थिति कम पाई गई जिस पर संस्था प्रधान को बच्चों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए । इस दौरान उन्होंने स्कूली बच्चों को दिए जा रहे पोषाहार की जांच की। आंगनबाड़ी व उप स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित कार्मिकों को परिसर व भवन की साफ सफाई हेतु निर्देश दिए । आंगनवाड़ी में 10 बच्चों के नामांकन में चार ही बच्चे उपस्थित थे जिस पर एसडीएम दयानंद रुयल ने उपस्थित व नामांकन बढ़ाने के निर्देश दिए ।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2039755


