[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नंगली सलेदी सिंह गांव में सात दिवसीय श्रीराम कथा शुरू:महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा, ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा कर किया स्वागत


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

नंगली सलेदी सिंह गांव में सात दिवसीय श्रीराम कथा शुरू:महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा, ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा कर किया स्वागत

नंगली सलेदी सिंह गांव में सात दिवसीय श्रीराम कथा शुरू:महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा, ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा कर किया स्वागत

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : दयाल सिंह

खेतड़ी : खेतड़ी उपखंड के नंगली सलेदी सिंह गांव में रविवार को सात दिवसीय श्रीराम कथा का शुभारंभ किया गया। सरपंच संदीप सिंह की मुख्य यजमानी में कथावाचक सुशील योगानंद ठाकुर महाराज के सानिध्य में मन्त्रोच्चार कर आयोजन किया गया। कथा के शुभारंभ से पहले महिलाओं की ओर से पूरे गांव में कलश यात्रा निकाली गई। मंदिर से शुरू हुई कलश यात्रा गांव के मुख्य बाजार, राजपूत बस्ती, बस स्टैंड होते हुए वापस मंदिर परिसर में पहुंची। महिलाओं की ओर से निकाली गई कलश यात्रा पर ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।

कथावाचक सुशील योगानंद ठाकुर महाराज के सानिध्य में कथा का शुभारंभ किया गया। जिसमें प्रथम दिन भगवान श्रीराम के प्रसंगों का व्याख्यान किया गया। कथावाचक सुशील योगानंद ठाकुर महाराज ने उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि कथा सुनने मात्र से ही मनुष्य का मन पवित्र हो जाता है। प्रत्येक व्यक्ति को धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लेकर मन को शुद्ध करना चाहिए। हिंदू धर्म में गाय को माता का दर्जा दिया गया है, इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को गौ माता की सेवा करने से पुण्य को हासिल किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि गौ सेवा सबसे बड़ा धर्म माना गया है।

शास्त्रों के अनुसार गाय का दान करना भी मनुष्य जीवन में अति महत्वपूर्ण माना गया है। ऐसे में प्रत्येक व्यक्ति को जीव जंतुओं की रक्षा के लिए आगे आकर कार्य करने चाहिए। मनुष्य की पवित्र आत्मा एवं धार्मिक अनुष्ठानों से भगवान की दृष्टि को पाया जा सकता है। मनुष्य को अपने जीवन में शुद्ध एवं सहकारी होना चाहिए, ताकि ईश्वर अपनी कृपा अपने भक्तों पर बनाकर रख सकें। हिंदू धर्म में देवी-देवताओं पूजन मात्र से ही दया दृष्टि को हासिल किया जा सकता है। कार्यक्रम के दौरान संजीव झांकियां सजाकर गांव का भ्रमण करवाया गया।

इस मौके पर गणपत सिंह तंवर, सुरेश कुमार केजरीवाल, नरेंद्र सिंह शेखावत, सत्यनारायण सिंह तंवर, नीर सिंह शेखावत, सुभाष चंद्र शर्मा, युवराज सिंह तंवर, गिरवर सिंह, रणजीत सिंह शेखावत, सरवन सिंह, प्रतीक अग्रवाल, मनोज कुमार सहित अनेक ग्रामीण मौजूद थे।

Related Articles