[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

डंफरों से शिमला – मेहाड़ा सड़क का हाल हुआ बेहाल, जनता हो रही परेशान अधिकारी नहीं दे रहे है कोई ध्यान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
Janmanasshekhawatiखेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

डंफरों से शिमला – मेहाड़ा सड़क का हाल हुआ बेहाल, जनता हो रही परेशान अधिकारी नहीं दे रहे है कोई ध्यान

सड़क को देखकर समझ नहीं आता की सड़क में गडडे है या गड्डो में सड़क है। सड़क में एक एक फीट गहरे खड़े हो गए हैं तथा राहगीरों का पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। इस सड़क पर चलना मौत को निमंत्रण देने से कम नहीं है।

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : अनिल शर्मा 

शिमला : शिमला से मेहाड़ा तक सड़क का निर्माण करीब 2 वर्ष पूर्व करवाया था। जो जगह-जगह से टूट गई है. विभाग की लापरवाही से गारंटी पीरियड में सड़क होने पर भी उसकी एक बार भी मरम्मत नहीं की गई है। गोरीर से मोडी तक तो सड़क का बहुत ही बुरा हाल है। सड़क को देखकर समझ नहीं आता की सड़क में गडडे है या गड्डो में सड़क है। सड़क में एक एक फीट गहरे खड़े हो गए हैं तथा राहगीरों का पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। इस सड़क पर चलना मौत को निमंत्रण देने से कम नहीं है। सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारी इस तरफ कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं. जिसके कारण सड़क का हाल बेहाल हो रहा है। क्षेत्र की जनता परेशान हो रही है और अधिकारी ठेकेदारों से मिलीभगत कर मौज ले रहे हैं। यही नहीं विभाग द्वारा ठाठवाडी से हसनपुर तथा दुधवा से ठाठवाडी रोजड़ा से मानोता सड़क का निर्माण गत दिनों करवाया गया था जिसमें भी काफी घटिया सामग्री का प्रयोग किया गया है। जिसके कारण वह सड़क भी पूरी तरह बनने से पहले ही बिखर गई। ग्रामीणों ने इन सड़कों की जांच करवाने की मांग की है।

विभागीय अधिकारियों की मिलीभगत के कारण यह सड़क बनने से पहले ही बिखर गई। यही नहीं शिमला भाखरी सड़क का तो अभी तक काम भी पूरा भी नहीं किया गया है। सड़कों के दोनों साइड में पगडंडियों का निर्माण भी नहीं करवाया गया है तथा करीब 500 मीटर सड़क का टुकड़ा तो बीच में ही छोड़ रखा है। ठेकेदार पगडंडी की पूरी राशि ही हजम कर गया। इन सड़कों की उच्च स्तरीय जांच करवाने तथा सड़कों का निर्माण पुनः करवाने की मांग की है. तथा शिमला मेहाड़ा सड़क का भी शीघ्र निर्माण करवाने की मांग की है। क्षेत्रवासियों का कहना है यदि शीघ्र ही शिमला मेहाड़ा सड़क का निर्माण नहीं करवाया गया तो बड़ा आंदोलन किया जायेगा। यही नहीं शिमला से रवा शिमला से दुधवा सड़क का भी हाल- बेहाल है बार-बार मांग के बाद भी इनकी पेच रिपेयर नहीं की गई है जिनके कारण इन सड़कों पर भी चलना दुर्भर हो रहा है तथा लोग कभी भी दुर्घटना के शिकार हो सकते हैं ग्रामीणों ने इन दोनों सड़कों के भी पेच रिपेयर करवाने की मांग की।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62