फिर बीकानेर आएंगे रंधावा, डोटासरा और जुली:पिछली बैठक में कार्यकर्ताओं का टोटा रहा, इस बार तैयारी में जुट गई कांग्रेस
फिर बीकानेर आएंगे रंधावा, डोटासरा और जुली:पिछली बैठक में कार्यकर्ताओं का टोटा रहा, इस बार तैयारी में जुट गई कांग्रेस
बीकानेर : प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविन्द डोटासरा और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली एक बार फिर बीकानेर आ रहे हैं। वे यहां 24 फरवरी को आएंगे। इस बार इन तीनों वरिष्ठ नेताओं के नेतृत्व में होने वाले कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा कार्यकर्ताओं को एकत्र करने की तैयारी की जा रही है। पिछले दिनों सूरज टॉकिज में कार्यकर्ताओं के नहीं होने से डोटासरा ने नाराजगी जताई थी।
शहर कांग्रेस के संगठन महामंत्री नितिन वत्सस ने बताया कि 24 फरवरी को राजस्थान प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, राजस्थान नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली बीकानेर आ रहे हैं। इसीलिए बीकानेर शहर कांग्रेस की अति आवश्यक बैठक 17 फरवरी को सुबह 11 बजे शहर जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में रखी गई है।
शहर अध्यक्ष यशपाल गहलोत की अध्यक्षता में इस बैठक में जिला कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, जिला कांग्रेस के पदाधिकारी, पीसीसी सदस्य, प्रदेश पदाधिकारी, ब्लॉक अध्यक्ष, पार्षद, पार्षद प्रत्याशी, महिला कांग्रेस, युथ कांग्रेस, सेवादल, एनएसयूआई, इंटक, बीकानेर पूर्व और पश्चिम विधानसभा के मंडल अध्यक्ष सहित कांग्रेस के सभी प्रकोष्ठों, विभागों और कांग्रेस विचारधारा से जुड़े पदाधिकारी हिस्सा लेंगे। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ 19 फरवरी को होने वाले विरोध प्रदर्शन की तैयारी भी इस बैठक में की जाएगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2110600


