[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं : फसल खराबे का मुद्दा उठा; प्रदेश सरकार को घेरा, BJP की रैली में किसानों का आक्रोश


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
राजस्थानराज्य

झुंझुनूं : फसल खराबे का मुद्दा उठा; प्रदेश सरकार को घेरा, BJP की रैली में किसानों का आक्रोश

फसल खराबे का मुद्दा उठा; प्रदेश सरकार को घेरा, BJP की रैली में किसानों का आक्रोश

झुंझुनूं : किसानों से किए वादे को पूरा करने, खराब हुए फसल का मुआवजा देने सहित किसानों के विभिन्न मुद्दों को लेकर भाजपा की ओर से सीकर के लक्ष्मणगढ़ में सोमवार को हुई आक्रोश रैली में झुंझुनूं से बड़ी तादाद में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

भाजपा नेता विश्वंभर पूनिया व कमल कांत शर्मा के नेतृत्व में झुंझुनूं विधानसभा से हजारों कार्यकर्ता लक्ष्मणगढ़ पहुंचे व आक्रोश रैली में भाग लिया। जिले की सभी विधानसभा से भाजपा कार्यकर्ता रैली में शामिल हुए। प्रदेश की कांग्रेस सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वहीं घोषणा पत्र में किसानों से किए वादों को पूरा करने की मांग की। इस मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष राकेश शर्मा बगड़, सुनील लांबा, एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष शिवकुमार जेवरिया ,बगड़ नगरपालिका चेयरमैन व मंडल अध्यक्ष गोविंद सिंह राठौड़, पूर्व नगर मंडल अध्यक्ष राकेश शहल, पूर्व सरपंच अर्जुन महला शामिल हुए।

इसके अलावा झुंझुनू ग्रामीण मंडल अध्यक्ष भादर मल स्वामी, युवा मोर्चा जिला महामंत्री नरेंद्र सिंह शेखावत, आशु सिंह शेखावत सुल्ताना, असगर अली पहाडिय़ान, कुलदीप पूनियां, लीलाधर जाखड़, मुकेश सैनी, मुकेश पातूसरी, लीलाधर शर्मा सुल्ताना आदि ने झुंझुनूं शहर व झुंझुनू विधानसभा की पंचायतों से गाडिय़ों के माध्यम से कार्यकर्ताओं के साथ रैली में हिस्सा लिया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet