राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का शुभारंभ
राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का शुभारंभ
चूरू : राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, जादंवा में एनएसएस इकाई के सात दिवसीय कैम्प का शुभारम्भ रतनगढ सीबीईओ भंवरलाल डूडी के मुख्य आतिथ्य में हुए कार्यक्रम में मंगलवार को हुआ।
इस दौरान सीबीईओ डूडी ने राष्ट्र की सेवा को सर्वोपरि रखने की भावना विकसित करने पर जोर दिया।
विशिष्ट अतिथि रामचन्द्र खीचड़ ने भी स्वयं सेवकों को इस कैम्प में समाज से जुड़ने पर ध्यान देने की जरुरत पर बल दिया।
कैम्प प्रभारी प्यारेलाल ने कैम्प की रूपरेखा बताई। शाला के प्रधानाचार्य मोहन सोनी ने अतिथियों का स्वागत करते हुए बताया कि राज्य स्तर पर सम्मानित जादंवा इकाई हमेशा अव्वल रही है, सेवा भाव के प्रति समर्पित रहेगी। इस अवसर पर समस्त स्टाफ उपस्थित था। संचालन नंदकिशोर ईसराण ने किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2038737


