यमुना से पानी लाने की मांग:UHD मंत्री से मिला किसानों का प्रतिनिधि मंडल, कहा – पीने और सिंचाई के लिए हो रही परेशानी
यमुना से पानी लाने की मांग:UHD मंत्री से मिला किसानों का प्रतिनिधि मंडल, कहा - पीने और सिंचाई के लिए हो रही परेशानी
नीमकाथाना : किसान संघर्ष समिति के प्रतिनिधि मंडल ने UDH मंत्री झाबर सिंह खर्रा को ज्ञापन देकर यमुना नहर का पानी नीमकाथाना लाने की मांग की।
प्रतिनिधि मंडल ने बताया कि नीमकाथाना में पीने के पानी और खेती के लिए पानी की बहुत कमी है। नीमकाथाना पहले ही डार्क जोन घोषित हो है और यहां भू-जल का स्तर लगातार गिरता जा रहा है।
ज्ञापन में मांग की गई कि पीने के पानी के लिए कुंभाराम लिफ्ट नहर योजना का काम पूरा करवाएं और खेती के लिए यमुना नहर का पानी नीमकाथाना लाया जाये। इस मांग को लेकर एक सप्ताह पहले किसानों ने कलेक्ट्रेट तक रैली भी निकाली थी।
इस दौरान प्रतिनिधि मंडल में गोवर्धन तेतरवाल, बलदेव यादव, भोलाराम लाम्बा, सुरेश यादव, राजाराम गुर्जर, केशव सैनी और एसएस मीणा मौजूद थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2039023


