भीमसर में बंद मिला ग्राम पंचायत का कार्यालय ग्राम विकास अधिकारी था कई दिनों से अनुपस्थित
एसडीएम चंदेलिया ने दिए अनुशासनात्मक कार्रवाई के निर्देश
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : बालकृष्णा
झुंझुनूं : मंडावा एसडीएम ओमप्रकाश चंदेलिया ने मंगलवार को भीमसर में सघन निरीक्षण किया। उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, पशु चिकित्सा, ग्राम पंचायत कार्यालय, आंगनबाडी केन्द्र-3 का निरीक्षण किया। ग्राम पंचायत भीमसर का कार्यालय बन्द मिला तथा वहां पर कृषि पर्यवेक्षक उपस्थित मिला। जानकारी लेने पर बताया गया कि ग्राम विकास अधिकारी कई दिनों से कार्यालय से अनुपस्थित है तथा संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये कि अनुपस्थित कार्मिकों पर नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्यवाही करें। निरीक्षण के दौरान प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में सभी कार्मिक उपस्थित मिले। वहीं पशु चिकित्सा उपकेन्द्र के निरीक्षण के दौरान पाया गया कि उप केन्द्र पर किसी प्रकार की दवा उपलब्ध नहीं मिली। एसडीएम ने दवा उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए।
वहीं निरीक्षण में पाया गया कि आंगनबाड़ी केन्द्र-3 भीमसर का भवन काफी पुराना हो चुका है, अतः संबंधित विभागीय अधिकारियों को उक्त समस्या के समाधान हेतु निर्देशित किया गया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2039455


