[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नवीं बार लगातार बड़ौदा राजस्थान क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक को बेस्ट टेक्नोलोजी बैंक अवार्ड


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

नवीं बार लगातार बड़ौदा राजस्थान क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक को बेस्ट टेक्नोलोजी बैंक अवार्ड

"बेस्ट टेक्नोलोजी, वित्तीय समावेशन, फिनटेक तथा डीपीआई एडोपशन, डिजिटल इंगेजमेंट" सहित 7 राष्ट्रीय पुरुस्कारों से सम्मानित

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद आरिफ चंदेल

झुंझुनूं : भारतीय बैंक संघ (आईबीए) द्वारा मुंबई में आयोजित कार्यक्रम में नवीनतम टेक्नोलॉजी का उपयोग कर ग्राहकों तक बैंकिंग सुविधाएं पहुंचाने और सुरक्षित डिजिटल बैंकिंग के लिए ग्रामीण बैंको की श्रेणी में बड़ौदा राजस्थान क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक को लगातार नवीं बार राष्ट्रीय स्तर पर बेस्ट टेक्नोलॉजी बैंक और सर्वोतम वित्तीय समावेशन हेतु लगातार पाँचवीं बार प्रथम पुरुस्कार से सम्मानित किया है | डिजिटल इंगेजमेंट, फिनटेक तथा डीपीआई एडोपशन में भी बैंक को प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया | बैंकिंग कार्यप्रणाली में आर्टिफिसियल इन्टेलिजन्स तथा मशीन लर्निंग का उपयोग, आई टी रिस्क मैनेजमेंट और टेक्नोलॉजी टैलेंट हेतु भी बैंक को पुरस्कृत किया गया। गौरतलब है कि इन पुरुस्कार के लिए निर्णय आईबीए की ज्यूरी कई चरणों की स्क्रीनिंग के बाद करती है, ज्यूरी में देश के बैंकिंग, वित्त एवं टेक्नोलोजी क्षेत्र के प्रतिष्ठित नाम शामिल हैं। ये पुरुस्कार आईबीए द्वारा मुंबई में आयोजित 19 वीं वार्षिक बैंकिंग टेक्नोलॉजी कांफ्रेंस में बैंक अध्यक्ष यादव एस ठाकुर और महाप्रबंधक आर एल जीनगर ने रिजर्व बैंक के डिप्टी गवर्नर टी रबी शंकर के करकमलों से प्राप्त किये।

बैंक द्वारा तकनीक का उपयोग कर ग्राहक सेवा को पूर्णतया आटोमेटिक माध्यमों पर ले जाने हेतु बनाये गए नए मॉडल जैसे लोन एनपीए ऑनलाइन मैनेजमेंट सिस्टम, एमएसएमई रीटेल- हाउजिंग केसीसी सहित सभी लोन ऑटोमेशन, लोन ट्रैकिंग सिस्टम, पीएफ़एमएस मैनेजमेंट, पॉजिटिव पे सिस्टम, अकाउंट एग्रीगेटर और सीकेवाईसी को इम्प्लीमेंट किया गया है। एंड टू एड लोन औटोमेशन के तहत अब बैंक के ग्राहको को घर बैठे पर्सनल और एमएसएमई लोन की सुविधा उपलब्ध करवाई जा चुकी है। इन्टर्नल प्रोसेस में बैंक ने ऑडिट, बोर्ड इनफॉर्मेशन, लर्निंग मनेजमेंट, परफ़ॉर्मेंस मनेजमेंट सिस्टम को भी पूर्णतया ओटोमेट कर दिया है।

टेक्नोलोजी के उपयोग से बैंक की ग्राहकोन्मुखी सेवाओं में लगने वाले समय में कमी आई है। साइबर सुरक्षा और रिस्क मैनेजमेंट क्षेत्र में उठाए गए कदम से बैंक आरबीआई और नाबार्ड के मानकों की अनुपालना कर रहा है। सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में नेटवर्क, तकनीकी और अल्प डिजिटल साक्षरता के बावजूद बैंक ने आईएमपीएस, यूपीआई, मोबाइल बैंकिंग और भीम के माध्यम से आम जन तक बैंकिंग सुविधाएं पहुंचाई है। बैंक डिजिटल एवं टेक्निकल चेनल्स को और बेहतर बनाने के लिए वर्जन अपग्रेड प्रक्रिया को भी प्राथमिकता दे रहा है। इसी क्रम में बैंक ने हाल ही बैंक में मोबाइल बैंकिंग के नए एप बीआरकेजीबी क्विक को लांच किया है जिसके माध्यम से ग्राहक अब मोबाइल बैंकिंग से अनेक नई सुविधाये उपयोग कर सकते हैं जिनमे एफ डी आर डी खाता खोलना, डेबिट कार्ड मनेजमेंट, चेक बुक संबंधी अपडेट्स शामिल है। वित्तीय समावेशन के क्षेत्र में बैंक द्वारा डिजिटल संशाधनों का उपयोग करते हुये 875 शाखाओं और 5300 से अधिक बैंक मित्रों और 12 मुद्रा रथों के माध्यम से गैर बैंकिंग क्षेत्रों को बैंक से जोड़ते हुए डोर टू डोर बैंकिंग सेवाएँ उपलब्ध कराई गई है। बैंक नई नई तकनीकों के माध्यम से डिजिटल संसाधनों का उपयोग करते हुए वित्तीय साक्षरता को प्रदेश के अंतिम छोर तक पहुंचा रहा है।

वित्तीय समावेशन के प्रसार को सशक्त करने के उद्देश्य से बैंक 56 लाख से अधिक ग्राहकों को प्रधानमंत्री जन धन योजना से और 35 लाख से अधिक ग्राहकों को अटल पेंशन योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा और प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना जैसी सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जोड़ चुका है। अटल पेंशन योजना में उल्लेखनीय कार्यों हेतु इस वित्तीय वर्ष में अभी तक बैंक को पीएफआरडीए द्वारा आठ राष्ट्रीय पुरस्कार भी प्राप्त हुए है। महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने और महिला शक्ति को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से बैंक द्वारा SHG क्षेत्र में किए गए प्रयासों के लिए ग्रामीण विकास विभाग, भारत सरकार द्वारा आजीविका मिशन के तहत बैंक को उत्तर भारत में “बेस्ट परफ़ोर्मिंग बैंक” के पुरुस्कार से सम्मानित किया गया है। बैंक द्वारा राज्य सरकार के कर्मचारियों हेतु आकर्षक योजनाएं भी प्रारम्भ की गई है। बैंक सावधि जमाओ पर ग्राहकों को विशेष ब्याज दर की सुविधा दे रहा है। रीटेल लोन सेगमेंट में भी विभिन्न छूटों के साथ हाउसिंग, वाहन और व्यापार ऋणों में भी ग्राहकों हेतु विशेष अभियान चला रखा है। वरिष्ठ नागरिकों की सावधि जमाओं पर बैंक सामान्य जमाओं से 0.55% से 1% तक अधिक ब्याज दे रहा है। गौरतलब है कि बैंक का कुल व्यवसाय दिनांक 09-02- 2024 को 50000 करोड़ के स्तर को पार कर चुका है। इस अवसर पर बैंक अध्यक्ष श्री यादव एस ठाकुर ने इन व्यावसायिक और तकनीकी उपलब्धियों को बैंक के समस्त स्टाफ, बैंक मित्रों, सम्मानित ग्राहकों और हितधारकों को समर्पित किया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet