[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीकर में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत गौतम:बोले,पहले की सरकार ने केवल अपना पेट भरने का काम किया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सीकर में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत गौतम:बोले,पहले की सरकार ने केवल अपना पेट भरने का काम किया

सीकर में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत गौतम:बोले,पहले की सरकार ने केवल अपना पेट भरने का काम किया

सीकर : भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत गौतम रविवार को सीकर के भाजपा कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने नमो ऐप शिविर का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पुरानी सरकार ने केवल अपना पेट भरने का काम किया।

राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत गौतम ने कहा कि कांग्रेस की सरकारों ने गरीबी हटाने का नारा तो दिया लेकिन इसके लिए काम कोई नहीं किया। जिसका नतीजा हुआ कि गरीबी रेखा के नीचे आने वाले लोगों की संख्या बढ़ती गई। उसी का परिणाम है कि आजादी के 75 साल बाद भी प्रधानमंत्री को 14 करोड़ घरों तक नल से जल पहुंचाना पड़ रहा है।

यदि पहले की सरकार ही यह काम कर जाती तो हमें यह नहीं करना पड़ता। भाजपा की सरकार ने 4 करोड़ लोगों को पक्का मकान दिया है। कांग्रेस की सरकारों ने लोगों की बुनियादी आवश्यकता को ही पूरा नहीं किया। केवल वह सरकार तो अपना पेट भरती रही।

भाजपा के केंद्र में आने से पहले 2G स्पेक्ट्रम घोटाला, कॉमनवेल्थ गेम्स घोटाला, कोयला घोटाला समेत अनेक भ्रष्टाचार हुए। इतना ही नहीं कई मंत्री भी जेल में गए। गौतम ने कहा कि हमने 25 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से बाहर निकलने का काम किया है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet