किसानों के मशीहा स्व राजेश पायलट की जयंती पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कर याद किया
किसानों के मशीहा स्व राजेश पायलट की जयंती पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कर याद किया
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका
झुंझुनूं : अम्बेडकर पार्क में शनिवार को कांग्रेस सेवादल जिला अध्यक्ष हारुन लालपुर की अध्यक्षता में पुर्व केन्द्रीय मंत्री एवं किसानों के मशीहा स्व राजेश पायलट की जयंती मनाई गई। स्व राजेश पायलट के फोटो चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। इस अवसर पर कांग्रेस नेता राजपाल ग्रेट ने बताया कि अक्सर पायलेट साहब कहा करते थे कि जब तक किसान गांव गरीब के बेटे उन कुर्सियों पर नहीं बैठेंगे जहां से देश की रीति नीति बनती हो तब तक देश का विकास संभव नहीं है। वहीं राजपाल ग्रेट ने राजेश पायलट को भारत रत्न देने की मांग की।
इस मौके पर कांग्रेस नेता राजपाल ग्रेट,कांग्रेस सेवा दल के जिला अध्यक्ष हारून लालपुर, सरपंच रामोतार मेघवाल, देव सेना जिला अध्यक्ष राजेश खटाणा किशोरपुरा, करणी राम मेघवाल, मुकेश कुमावत किशोरपुरा, महेंद्र सिंह शेखावत, मोहित कुमार डंडारिया, विक्रम चनाणा, आरिफ खानजादा, कैलाश पंवार, लीलाराम मेघवाल, विजय शेखावत, गफूर अली, हामिद अली कई सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे ।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2034127


