[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

महिला के साथ रेप, 7 महीने का गिराया गर्भ:3 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज, जान से मारने की दी धमकी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

महिला के साथ रेप, 7 महीने का गिराया गर्भ:3 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज, जान से मारने की दी धमकी

महिला के साथ रेप, 7 महीने का गिराया गर्भ:3 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज, जान से मारने की दी धमकी

चूरू : चूरू के दूधवाखारा थाना क्षेत्र के एक गांव की 20 वर्षीय विवाहिता से मारपीट, रेप और गर्भपात करवाने का मामला सामने आया है। विवाहिता की रिपोर्ट पर शुक्रवार शाम 3 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

मामले की जांच कर रहे डीएसपी जयप्रकाश अटल ने बताया कि उसने साल 2022 में युवक से शादी की थी। शादी से दोनों के परिजन खुश नहीं थे। इसलिए दोनों अलग रहने लगे। 4 जून 2023 को परिवार के नरेन्द्र उर्फ लीलाधर और विकास उसके पास आए। उन्होंने कहा कि उसकी माता पिता उससे नाराज नहीं हैं। उसकी मां की तबीयत खराब है। उसे याद कर रही है। उनकी बातों में आकर पीड़िता उनके साथ गाड़ी में बैठकर चली गई। जहां उन्होंने पीड़िता को एक कमरे में बंद कर दिया और कहा कि ज्यादा करेगी तो तूझे फांसी लगाकर मार देंगे।

पीड़िता के साथ मारपीट करते हुए आरोपियों ने कहा कि तू तेरे पति के खिलाफ रेप और अपहरण का मामला दर्ज करवा। मारपीट के डर से पीड़िता ने अपने पति पर मामला दर्ज करवाने की बात कह दी। उसके बाद दोनों कुछ कागज लेकर आए। जिन पर पीड़िता ने साइन करने से मना कर दिया। दोनों ने पीड़िता जातिसूचक गाली देते हुए मारपीट की। जिसके बाद दोनों उसे अग्रसेन नगर लेकर गए। जहां कागज पर जबरदस्ती उसके साइन करवा लिए कि वह अपने पति से अलग हो रही है। इसके बाद दोनों पीड़िता को वापस ले गए। और पिस्तोल दिखाकर घर से बाहर निकलने पर गोली मारने की धमकी दी। उस समय महिला 6 महीने की गर्भवती थी। जिसका दोनों को पता चल गया। आरोपी 13 मई 2023 को डीबी अस्पताल के पास एक मकान में ले गए। जहां डॉक्टर से जबरदस्ती गर्भपात करवा दिया।

दोनों ने पांच जून को उसकी दूसरे लड़के से शादी करा दी। जिसके बाद पीड़िता ने युवक को सारी बात बता दी। इसके बाद उसने पीड़िता के साथ रेप किया। इनके खिलाफ मामला दर्ज करवाने के लिए काफी समय पहले ही महिला ने थाने में प्रार्थना पत्र दे दिया था, लेकिन पीड़िता की रिपोर्ट पर मामला दर्ज नहीं किया गया। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet