[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

500 ग्राम अफीम के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार:चित्तौड़गढ़ से ले जा रहे थे पंजाब, एक लाख रुपए बताई जा रही कीमत


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

500 ग्राम अफीम के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार:चित्तौड़गढ़ से ले जा रहे थे पंजाब, एक लाख रुपए बताई जा रही कीमत

500 ग्राम अफीम के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार:चित्तौड़गढ़ से ले जा रहे थे पंजाब, एक लाख रुपए बताई जा रही कीमत

चूरू : चूरू जिले की दूधवाखारा पुलिस ने शुक्रवार को एनएच-52 पर नाकाबंदी के दौरान एक कार से 500 ग्राम अफीम जब्त कर तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कार और अफीम जब्त कर ली है। पुलिस की ओर से पकड़ी गई अफीम की बाजार में कीमत करीब एक लाख रुपए बताई जा रही है।

दूधवाखारा थानाधिकारी अलका बिश्नोई ने बताया कि पुलिस ने शुक्रवार को एनएच-52 पर दूधवाखारा के पास नाकाबंदी की थी। उसी दौरान सामने से आ रही कार को रुकवाकर उसकी तलाशी ली। जिसमें पांच सौ ग्राम अफीम मिली। जिसको पुलिस ने जब्त कर लिया। पुलिस ने मानसा पंजाब निवासी रमनदीप (25), बलविंदर सिंह (26) और अर्शदीप सिंह (25) को गिरफ्तार कर लिया। तस्करों ने प्राथमिक पूछताछ में बताया कि यह अफीम वे चित्तौड़गढ़ से लेकर आए थे। जिसको पंजाब तस्करी करने के लिए ले जा रहे थे। अफीम की बाजार कीमत एक लाख रुपए बताई जा रही है। कार्रवाई करने वाली टीम में दूधवाखारा थानाधिकारी अलका बिश्नोई, हेड कॉन्स्टेबल जगदीश प्रसाद जांगिड़, कॉन्स्टेबल जयप्रकाश, संजय, सुमित और शिव कुमार शामिल रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77