[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

‘भगवान श्रीराम के नाम पर राजनीति कर रही बीजेपी’:मुंडावर विधायक बोले- लोकसभा में सभी सीट जीतेंगे, भाजपा केवल तानाशाही शासन करना चाहती


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

‘भगवान श्रीराम के नाम पर राजनीति कर रही बीजेपी’:मुंडावर विधायक बोले- लोकसभा में सभी सीट जीतेंगे, भाजपा केवल तानाशाही शासन करना चाहती

'भगवान श्रीराम के नाम पर राजनीति कर रही बीजेपी':मुंडावर विधायक बोले- लोकसभा में सभी सीट जीतेंगे, भाजपा केवल तानाशाही शासन करना चाहती

सीकर : मुंडावर विधानसभा से विधायक ललित यादव ने कहा कि यदि भगवान श्रीराम खुद साक्षात आकर बीजेपी के कामों को गलत बता दें तो बीजेपी वाले भगवान राम को ही गलत बता देंगे। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए ये बात सीकर के कांग्रेस कार्यालय में कहीं।

बैठक में यादव ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में पार्टी किस तरह काम करेगी और किसे प्रत्याशी बनाया जाए। इसे लेकर पार्टी के नेता लगातार अलग-अलग क्षेत्र में जाकर दौरे कर रहे हैं। मैं भी आज सीकर में कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी और पार्टी से जुड़े लोगों से मीटिंग करने आया हूं।

लोकसभा में भी जीतेंगे सीट
यादव ने कहा कि पार्टी के कई विधायक इस बार चुनाव जीते और जो कई चुनाव हारे, वह भी पूरे जोश के साथ अब लोकसभा चुनाव की तैयारी कर रहे हैं। सीकर जिले में भी पार्टी ने इस बार विधानसभा चुनाव में पांच सीटों पर जीत हासिल की। ऐसे में हमें पूरा विश्वास है कि लोकसभा में भी सीकर सीट जीतेगी।

यादव ने कहा कि इस बार प्रत्याशी चयन की प्रक्रिया भी जल्द पूरी कर ली जाएगी। कांग्रेस पार्टी इस बार बीजेपी से पहले प्रत्याशी चयन की प्रक्रिया पूरी कर लेगी। यादव ने कहा कि जो नेता अपने बीच देखते हैं, उसे ही पार्टी अपना उम्मीदवार बनाएगी।

भाजपा राम को राजनीति में यूज कर रही
भाजपा पर निशाना साधते हुए यादव ने कहा कि भगवान श्री राम तो सबके हैं। राम भगवान को कोई बीजेपी के लोग थोड़ी ना लेकर आए हैं। बीजेपी भगवान राम को राजनीति में यूज करने का काम कर रही है। बजाय इस तरीके की राजनीति के, बीजेपी ने 10 साल के शासन में क्या किया वह बताना चाहिए।

क्या भगवान श्रीराम आज के पहले देश-दुनिया के मन में नहीं थे। भगवान श्रीराम तो पहले भी थे और आज भी है। कण-कण में श्रीराम है लेकिन बीजेपी के बेईमान लोग भगवान श्रीराम को भी नहीं बख्शते।

यदि भगवान श्रीराम साक्षात खुद आकर कह दे कि आप जो देश में ईडी जैसी सार्वजनिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर रहे हो, यह गलत है। भगवान श्रीराम को भी गलत बताने का काम बीजेपी के झूठे और मक्कार लोग कर देंगे, जो कोई बीजेपी वालों को सही बात कहता है। उसके घर पर यह ईडी, सीबीआई भेज देते हैं। यह केवल तानाशाही शासन करना चाहते हैं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77