आसाराम हॉस्पिटल से जेल में शिफ्ट:प्राइवेट हॉस्पिटल में इलाज के लिए हाईकोर्ट में करेंगे अपील, एम्स में हुई थी एंजियोग्राफी
आसाराम हॉस्पिटल से जेल में शिफ्ट:प्राइवेट हॉस्पिटल में इलाज के लिए हाईकोर्ट में करेंगे अपील, एम्स में हुई थी एंजियोग्राफी
जोधपुर : आसाराम को एक बार फिर से जेल में शिफ्ट कर दिया गया है। पिछले 25 दिन से आसाराम का जोधपुर के एम्स हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था। उसकी हालत में अब कुछ सुधार है लेकिन इलाज जारी रहेगा। आसाराम की इच्छा है कि प्राइवेट हॉस्पिटल में इलाज हो। इसे लेकर हाईकोर्ट में अपील की जाएगी।
आसाराम की 9 जनवरी को तबीयत खराब होने के बाद एम्स में भर्ती करवाया गया था। आसाराम को हाई बीपी के चलते सीने में तेज दर्ज हो रहा था। डॉक्टरों ने असाराम की एंजियोग्राफी की थी, जिसमें हार्ट की दो नसों में 80 से 90 प्रतिशत तक ब्लॉकेज सामने आया था। इसके बाद आसाराम की कैप्सूलर एंडोस्कोपी करने पर छोटी आंत में अल्सर होना सामने आया था, जिससे लगातार ब्लीडिंग हो रही थी। इन दोनों परेशानी का उपचार एम्स में किया जा रहा था।
बताया जा रहा है कि आसाराम को सुरक्षा की दृष्टि से जेल में शिफ्ट किया गया है। कुछ दिन पहले एम्स प्रबंधन ने आसाराम के पास लगे पहरियों को हटाने के लिए कहा था। इस पर सहमति नहीं बन पाई थी। जिसके बाद मंगलवार को आसाराम को जेल में शिफ्ट कर दिया गया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2039725


