[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रैली को लेकर प्रचार रथ रवाना किया:गांव गांव जाएगा, यमुना नहर को लेकर 12 को निकलेगी विशाल रैली


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

रैली को लेकर प्रचार रथ रवाना किया:गांव गांव जाएगा, यमुना नहर को लेकर 12 को निकलेगी विशाल रैली

रैली को लेकर प्रचार रथ रवाना किया:गांव गांव जाएगा, यमुना नहर को लेकर 12 को निकलेगी विशाल रैली

झुंझुनूं : यमुना नहर के पानी को लेकर 12 फरवरी को झुंझुनूं में होने वाले विशाल प्रदर्शन को लेकर प्रचार रथ को रवाना किया। कामरेड़ फूलंचद बर्बर ने कलेक्ट्रेट से तिरंगा झंड़ा फहराकर रथ को रवाना किया। कामरेड़ फलंचद बर्बर ने बताया कि यमुना जल समझौता को लागू करने, नहर के लिए बनी 31000 करोङ रुपए की डी पी आर को स्वीकृत करवाने व राजस्थान तथा हरियाणा के बीच एम ओ यू करवाने की मांग को लेकर 12 फरवरी को झुंझुनूं में रैली निकालकर विशाल प्रदर्शन किया जाएगा। रैली में ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोग पहुंच इसके लिए रथ के माध्यम से गांव गांव प्रचार प्रसार किया जाएगा।

प्रचार रथ में कामरेड फूलचंद ढेवा,कामरेड शीशराम व कामरेड अमर सिंह चाहर झुंझुनूं से चलकर भैङा की ढाणी, खाजपुर पुराना, इंडाली, भङौंदा कलां, सोलाना, गोवला होते हुए चनाना पहुंचे। वहां से कामरेड रामचंद्र कुलहरि व कामरेड इंद्राज सिंह चारावास प्रचार रथ में शामिल हुए। प्रचार रथ चारावास, चरणसिंह नगर, शिवनगर, नंगली सलेदीसिंह, भिटेरा, बलवान, खेतड़ी, राजोता, चिरानी, डाडा फतेहपुरा, मेहाड़ा गुर्जरवास, मेहाड़ा जाटुवास व गोरीर पहुंचेगा। इस अवसर पर यशवर्द्धन सिंह शेखावत, विजय गोपाल, कृषि वैज्ञानिक डाक्टर हनुमान प्रसाद पंकज गुर्जर उपस्थित थे।

Related Articles