बेटे के जन्मदिन पर दिल्ली पुलिस के जवान की मौत:बाजार से गिफ्ट व मिठाई लेकर घर लौट रहा था, जेसीबी ने बाइक को मारी टक्कर
बेटे के जन्मदिन पर दिल्ली पुलिस के जवान की मौत:बाजार से गिफ्ट व मिठाई लेकर घर लौट रहा था, जेसीबी ने बाइक को मारी टक्कर

नवलगढ़ : बेटे के जन्मदिन पर बाजार से गिफ्ट व मिठाई लेकर घर जा रहे दिल्ली पुलिस के जवान की एक्सीडेंट में मौत हो गई। जेसीबी की टक्कर से बाइक सवार दूसरा साथी गंभीर घायल हो गया। जवान दो पहले ही छुट्टी लेकर गांव आया था। हादसा नवलगढ़ के नवलड़ी रोड पर सोमवार देर शाम हुआ।
जानकारी के अनुसार मीलों का बास निवासी सुनील मील (30) व अशोक मील (19) बाइक पर सवार होकर नवलगढ़ से मीलों का बास जा रहे थे। उसी दौरान नवलड़ी की ओर से आ रही जेसीबी ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। जिसमें बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे की सूचना पर डूमरा 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को एम्बुलेंस चालक पावेल व इएमटी सुरेश कुमार ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर चिकित्सकों ने सुनील मील को मृत घोषित कर दिया। अशोक मील का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
दो दिन पहले छुट्टी लेकर आया था गांव
सुनील मील दिल्ली पुलिस में कार्यरत है और दो दिन पहले ही छुट्टी पर आया था। सुनील की पत्नी प्रियंका भी दिल्ली पुलिस में ही कार्यरत है। दो साल का बेटा है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मृतक के शव का आज पोस्टमॉर्टम होगा।
बेटे के जन्मदिन मनाने आया था गांव
परिजनों ने बताया कि सुनील कुमार अपने 2 साल की बेटे दक्ष का जन्मदिन मनाने के लिए शनिवार को ही गांव आया था। जन्मदिन पर गिफ्ट व मिठाई लाने के लिए वह नवलगढ़ गया था और बाइक से वापस गांव आ रहा था। इसी दौरान यह हादसा हो गया। सुनील माता-पिता की इकलौती संतान था और पांच साल पहले ही दिल्ली पुलिस में भर्ती हुआ था।