[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

अलशिफ़ा मेडिकल सर्विस ( रियाद, सऊदी अरबिया ) द्वारा रियाद में गणतंत्र दिवस का जशन मनाया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

अलशिफ़ा मेडिकल सर्विस ( रियाद, सऊदी अरबिया ) द्वारा रियाद में गणतंत्र दिवस का जशन मनाया

अलशिफ़ा मेडिकल सर्विस ( रियाद, सऊदी अरबिया ) द्वारा रियाद में गणतंत्र दिवस का जशन मनाया

चुरू : अलशिफ़ा मेडिकल सर्विस (रियाद, सऊदी अरबिया) द्वारा रियाद में गणतंत्र दिवस का जशन मनाया गया। इस मौक़े पर अलशिफ़ा मेडिकल सर्विस रियाद द्वारा “इंसानियत एकता सेवा समिति चूरू” को जनहित में उत्कृष्ट व नेक कार्य करने पर “एक्सीलेंस अवार्ड” से सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि इंसानियत एकता सेवा समिति चूरू पिछले पाँच वर्षों से लगातार मानवसेवा में अपनी सेवाएं दे रही है। इस अवसर पर अलशिफ़ा मेडिकल सर्विस (रियाद सऊदी अरबिया) के ऑनर डॉ इदरीस खान गौड़ सीकर ने बताया कि असहाय व बेसहारा लोगों की मदद करना सबसे बड़ा नेक कार्य है। उन्होंने कहा कि हमारी नैतिक ज़िम्मेदारी भी है हम बेसहारा लोगों का सहारा बनकर उनकी हर संभव मदद करें।

समिति के संस्थापक करामत खान उर्दू अदीब ने बताया कि समिति द्वारा किए गए नेक कार्यों पर सऊदी अरबिया में अवार्ड मिलना यह हमारे लिए बहुत गर्व और प्रसन्नता की बात है। समिति अध्यक्ष अकबर खान, उपाध्यक्ष महमूद अली राणा, कोषाध्यक्ष रियाज़ अहमद, संरक्षक आमीन खान, संयोजक नौशाद खान, मीडिया प्रभारी एम ए पठान, सदस्य अयूब खान, व्यवस्थापक जाफर खान, सुलेमान मनियार, आवेश कुरैशी आदि ने समिति को अवार्ड मिलने पर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर ख़ुशी का इज़हार किया। समिति के शाहरुख़ खान आसलसर ने अलशिफ़ा मेडिकल सर्विस रियाद का आभार जताया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22