[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीएमएचओ ने 4 चिकित्सा संस्थानों का किया औचक निरीक्षण, साफ-सफाई व बायो मेडिकल वेस्ट निस्तारण के लिए दिए निर्देश


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

सीएमएचओ ने 4 चिकित्सा संस्थानों का किया औचक निरीक्षण, साफ-सफाई व बायो मेडिकल वेस्ट निस्तारण के लिए दिए निर्देश

सीएमएचओ ने 4 चिकित्सा संस्थानों का किया औचक निरीक्षण, साफ-सफाई व बायो मेडिकल वेस्ट निस्तारण के लिए दिए निर्देश

चूरू : चिकित्सा विभाग की ओर से शुक्रवार को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मनोज शर्मा ने 4 चिकित्सा संस्थानों का औचक निरीक्षण किया। सीएमएचओ डॉ मनोज शर्मा ने बताया कि शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रतन नगर, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र टीडियासर, खुडेरा बड़ा व सहनाली बड़ी में औचक निरीक्षण किया गया। सहनाली बड़ी चिकित्सा संस्थान पर पैरामेडिकल स्टाफ बिना सूचना अनुपस्थित मिला। खुडेरा बड़ा चिकित्सा संस्थान में साफ-सफाई के लिए निर्देशित किया गया। शौचालय की स्थिति सही करवाने के लिए निर्देश दिए। इस दौरान बीसीएमओ चूरू को समय-समय पर निरीक्षण करने व साफ-सफाई व सभी चिकित्सा संस्थान पर दवा की समुचित उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। सीएमएचओ ने बताया कि जिले में चिकित्सा संस्थान पर साफ-सफाई व अन्य व्यवस्थाओं की समुचित व्यवस्था के लिए जिला स्तरीय अधिकारियों की ओर से निरीक्षण कर चिकित्सा कार्मिको की समय पर उपस्थिति की जांच की जा रही है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22