[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

भरतपुर में सर्राफा व्यापारी के गले पर चाकू मारा:गले से खून बहता रहा, वीडियो में व्यापारी बोला- मुझे रामबाबू के लड़के ने मारा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
क्राइमटॉप न्यूज़भरतपुरराजस्थानराज्य

भरतपुर में सर्राफा व्यापारी के गले पर चाकू मारा:गले से खून बहता रहा, वीडियो में व्यापारी बोला- मुझे रामबाबू के लड़के ने मारा

भरतपुर में सर्राफा व्यापारी के गले पर चाकू मारा:गले से खून बहता रहा, वीडियो में व्यापारी बोला- मुझे रामबाबू के लड़के ने मारा

भरतपुर : सर्राफा व्यापारी को दुकान में घुसकर एक युवक ने गले पर चाकू मार दिया। व्यापारी के गले से खून निकलने लगा। इस दौरान व्यापारी का किसी ने वीडियो बना लिया। वीडियो में व्यापारी कह रहा है- मुझे रामबाबू के लड़के ने चाकू मारा है। आसपास के व्यापारी उसे जिला अस्पताल ले गए जहां से सर्राफा व्यापारी को जयपुर रेफर कर दिया गया है। मामला भरतपुर के लक्ष्मण मंदिर के पास सर्राफा गली का अटलबंद थाने का है।

व्यापारी पर हमले के बाद किसी ने इसका वीडियो बना लिया।
व्यापारी पर हमले के बाद किसी ने इसका वीडियो बना लिया।

क्या है मामला

घटना रात शुक्रवार रात 9 बजे की है। शहर के लक्ष्मण मंदिर के पास सर्राफा गली में शेरू नाम के सर्राफा व्यापारी की दुकान है। शेरू महाराष्ट्र का रहने वाला है, लेकिन वह सर्राफा बाजार में सोने चांदी की ढलाई का काम करता है। कल रात करीब 9 बजे शेरू दुकान को बंद करने की तैयारी कर रहा था। तभी वहां एक युवक आया और उसने सीधे शेरू की गर्दन पर चाक़ू से हमला कर दिया, और युवक वहां से फरार हो गया।

सर्राफा व्यापारी के गले पर गंभीर चोट आई है। जिसे आरबीएम अस्पताल से जयपुर रेफर कर दिया गया। मौके का एक वीडियो भी सामने आया है। जिसमें सर्राफा व्यापारी चाकू मारने वाले युवक के बारे में बता रहा है। उसके गले से खून निकल रहा है। हालांकि अभी तक यह साफ नहीं हो पाया की, किस बात को लेकर युवक ने सर्राफा व्यापारी पर हमला किया है।

वीडियो में क्या है?

हमले के बाद घायल सर्राफा व्यापारी चिल्लाया तो आसपास के सर्राफा व्यापारी मौके पर पहुंचे। जिसके बाद उन्होंने शेरू को खून से लथपथ देखा तो, वह तुरंत उसे अस्पताल लेकर गए। हालत गंभीर होने के कारण शेरू को तुरंत आरबीएम अस्पताल से जयपुर रेफर कर दिया गया है। अभी तक इस घटना का कोई मामला दर्ज नहीं करवाया गया है।

वीडियो में दिखाई दे रहा है कि खून से लथपथ सर्राफा व्यापारी दुकान बंद कर रहा है। सर्राफा व्यापारी कह रहा है की, रामबाबू के लड़के ने मुझे चाक़ू मारा है। चाक़ू मारने वाला युवक अपने जूतों को भी सर्राफा व्यापारी की दुकान पर छोड़कर चला गया। सर्राफा व्यापारी ने बताया कि युवक का पिता सर्राफा बाजार में सैलून चलाता है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22