शजर-ए-ग़ज़ल से लाया हूँ एक शे’र फ़रियाद कर : कर्मवीर
:: ग़ज़ल ::
शजर-ए-ग़ज़ल से लाया हूँ एक शे’र फ़रियाद कर,
क़ीमत इश्क़ होगी मैं बेच दूँगा ख़ुद को बर्बाद कर।
सारे जहाँ की तबस्सुम इक तिरे लबों पर सजा दी,
ख़ुदा-रा तू सिर्फ़ मुस्करा, यूँ ना दिल-ए-नाशाद कर।
नफ़स-ए-तिमिर में कोई अक्स दूधिया दिखता हैं,
अमावस की रात में तू यूँ चेहरे को ना आज़ाद कर।
चाँद-ओ-चराग़ों से तिरा कुछ तो वाबस्ता रहा होगा,
सबको रखा तूने रौशन, अब मिरा घर आबाद कर।
ग़ज़ल-ओ-नज़्मों को छूने की शदीद प्यास थी मुझमें,
चल रही कर्मवीर की कविताई सिर्फ़ तुझें याद कर।
लेखक-कवि – कर्मवीर ‘बुडाना’ ।
स्त्रोत- पुस्तक ‘कोई बात दबी हैं‘ ।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2043823


