भाजपा के शक्ति वंदन अभियान की कार्यशाला संपन्न
भाजपा के शक्ति वंदन अभियान की कार्यशाला संपन्न

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका
झुंझुनूं : भारतीय जनता पार्टी जिला झुंझुनूं की शक्ति वंदन कार्यशाला स्थानीय अंबेडकर भवन में जिला अध्यक्ष पवन मावंडिया की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में फतेहपुर से भाजपा के प्रत्याशी रहे श्रवण कुमार चौधरी थे। विशिष्ट अतिथि के रूप में लोकसभा विस्तारक अंकुर माहेश्वरी, जिला महामंत्री योगेंद्र मिश्रा, सरजीत चौधरी, राजेश दहिया, कार्यक्रम जिला संयोजक प्यारेलाल ढुकिया, जिला प्रमुख हर्षिनी कुल्हरी एवं महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सरोज श्योराण रही।
भारतीय जनता पार्टी के जिला पदाधिकारी एवं अनेक स्वयंसेवी संस्थाओं से जुड़ी महिलाओं को संबोधित करते हुए श्रवण चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कि विकासशील भारत से विकसित भारत तक की यात्रा की सोच को मूर्त रूप देने व महिला सशक्तिकरण को लेकर महिला स्वयं सहायता समूह एवं एनजीओ संपर्क अभियान चलाया जा रहा है। जिसको लेकर शक्ति वंदन के माध्यम से महिलाओं का सम्मान किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा महिलाओं को सशक्त करने के उद्देश्य से इस अभियान के माध्यम से एक करोड़ स्वयं सहायता समूह एवं एनजीओ तक संपर्क स्थापित कर विकसित भारत के संकल्प से जोड़ना है।
2 करोड़ से अधिक महिलाओं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प से जोड़ना है। महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूती प्रदान करने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया जा रहा है। जिलाध्यक्ष पवन मावंडिया ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बताया कि राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परिषद राजीविका के तहत राजस्थान में 3.8 लाख स्वयं सहायता समूह एवं एनजीओ तक संपर्क स्थापित कर दो करोड़ से अधिक महिलाओं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प से जोड़ना है। जिसमें 37172 गांव में 3. 77 लाख सहायता समूह के माध्यम से 45. 42 लाख सदस्यों को जोड़ना है तथा दो करोड़ अनुमानित मतदाताओं तक पहुंचने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए मंडल व ग्राम स्तर पर स्वयं सहायता समूहों से संपर्क कर महिलाओं को जोड़ा जाएगा। इस संपर्क के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार की उपलब्धियां एवं महिलाओं से संबंधित उठाए गए कदमों के बारे में भी अवगत कराया जाएगा। जिसके लिए संयोजक, सहसंयोजक एवं सदस्य नियुक्त किए गए हैं। इनके अलावा जिला प्रमुख हर्षिनी कुल्हरी, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सरोज श्योराण, जिला मंत्री सुनीता स्वामी ने भी अपने विचार रखें। जिला संयोजक प्यारेलाल ढुकिया ने धन्यवाद ज्ञापित किया जबकि संचालन जिला महामंत्री योगेंद्र मिश्रा ने किया।
इस मौके पर नगर मंडल अध्यक्ष कमलकांत शर्मा, जिला अपाध्यक्ष राम निरंजन पुरोहित, राकेश शर्मा, शीला सीगड़ा, ज़िला मंत्री मंजु सैनी, सुनीता स्वामी, रामस्वरूप सैनी, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष रतन सिंह तंवर, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष जयसिंह माठ, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष शौकत अली चौहान, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष भादरमल स्वामी, बगड़ मंडल अध्यक्ष एवं नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद सिंह राठौड़, कुलोद मंडल अध्यक्ष सतीश खीचड़, मीडिया जिला संयोजक संतोष शर्मा, सोशल मीडिया जिला संयोजक सुभाष सैनी, आईटी जिला संयोजक सौरभ सोनी, पूर्व नगर मंडल अध्यक्ष राकेश शहल, नगर महामंत्री दिलीप सैनी, विजेंद्र हटवाल, मनोज कुंडलवाल, नगर मंडल उपाध्यक्ष ललित जोशी, रवि लांबा, विकास पुरोहित, जगदीश गोस्वामी, पार्षद चंद्र प्रकाश शुक्ला, विजय सैनी, रामनिवास सैनी, नगर मंत्री कैलाश कुमावत, बुधराम सैनी, ताराचंद सैनी, महेश जीनगर, संपत सिंह तंवर, लीलाधर पुरोहित, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष सावित्री सैनी, मंजू सैनी, ममता शर्मा, गायत्री पुजारी, योगेंद्र कुमावत, गणेश सोनी, कपिल सोनी, मुकेश शर्मा बुढ़ाना, नरेश शर्मा बगड़, वीरेंद्र सिंह बगड़ सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।