[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सड़क हादसे में पूर्व MP की पत्नी की मौत, मानवेंद्र-बेटा घायल, दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर एक्सीडेंट


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़बाड़मेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

सड़क हादसे में पूर्व MP की पत्नी की मौत, मानवेंद्र-बेटा घायल, दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर एक्सीडेंट

EX MP Manvendra Singh: सड़क हादसे में बाड़मेर के पूर्व सांसद मानवेंद्र सिंह की पत्नी की मौत हो गई। वहीं, मानवेंद्र सिंह और उनका बेटा घायल हो गए। बेटे की हालत गंभीर बताई जा रही है।

EX MP Manvendra Singh: बाड़मेर के पूर्व सांसद मानवेंद्र सिंह (Manvendra Singh) की कार हरियाणा बॉर्डर पर हादसे (Road Accident) का शिकार हो गई। हादसे में पूर्व सांसद मानवेंद्र और उनका बेटा घायल हो गया, जबकि पत्नी की मौत हो गई। बेटे की हालत गंभीर बताई जा रही है।


जानकारी के अनुसार हादसा मंगलवार शाम अलवर जिले नौगांवा के खुसपुरी में हुआ। यह क्षेत्र हरियाणा बॉर्डर के पास है। हादसे के समय गाड़ी में पूर्व सांसद मानवेंद्र सिंह, उनकी पत्नी चित्रा सिंह, बेटा हमीर सिंह और ड्राइवर मौजूद था। हादसे में पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, पूर्व सांसद मानवेंद्र के सीने की पसली टूट गई है। उनके बेटे हमीर के हाथ और नाक में फ्रैक्चर हुआ है, जबकि कार चालक के पैर में फ्रैक्चर हुआ है। घायलों को इलाज के लिए अलवर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मानवेंद्र सिंह की पत्नी की मौत

मिला जानकारी के मुताबिक, हादसे में मानवेंद्र सिंह की पत्नी चित्रा सिंह की मौत हो गई है। वे हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गई थीं।  मानवेंद्र सिंह बाड़मेर से सांसद रह चुके हैं। वे कांग्रेस पार्टी से जुड़े हुए हैं।

हादसा कैसे हुआ अभी साफ नहीं
अलवर एडिशनल एसपी तेजपाल सिंह के अनुसार हादसा करीब पांच बजे हुआ। कंट्रोल रूप पर हादसे की सूचना आने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। हालांकि, अब तक यह साफ नहीं हो पाया है कि हादसे कैसे हुआ। लोगों की माने तो तेज गति में होने के कारण कार असंतुलित होकर सड़क से उतर गई और डिवाइडर को पार कर एक दीवार से टकरा गई।

हरियाणा बॉर्डर पर हुआ हादसा

बताया जा रहा है कि यह हादसा नौगांवा के नजदीक खुसपुरी में हुआ, जो हरियाणा बॉर्डर पर पड़ता है। हादसे में मानवेंद्र सिंह और उनका बेटा हमीर सिंह घायल हो गए हैं। दोनों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। दोनों का अलवर के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है।

राजनीति में सक्रिय थीं चित्रा सिंह

मानवेंद्र सिंह के पिता जसवंत सिंह विदेश और रक्षा मंत्री रह चुके हैं। मानवेंद्र की पत्नी चित्रा सिंह भी राजनीति से जुड़ी हुई थीं। वे चित्तौड़गढ़ के भैंसरोडगढ़ राजघराने परिवार से थीं। मानवेंद्र का पैतृक गांव जसोल (बालोतरा जिला) में है, लेकिन वे लंबे समय से जोधपुर एयरफोर्स एरिया में रह रहे हैं।

मानवेंद्र सिंह के हाथ और नाक में फ्रैक्चर

बताया जा रहा है कि मानवेंद्र सिंह के बेटे के हाथ और नाक में फ्रैक्चर हुआ है। वहीं, मानवेंद्र सिंह के सीने की पसली टूट गई है। यही नहीं, उनके फेफड़े में भी गंभीर चोटें आई हैं। मामले की जानकारी होने पर अलवर के कलेक्टर आशीष गुप्ता और पुलिस अधीक्षक आनंद शर्मा भी हॉस्पिटल पहुंचे और पूर्व सांसद के स्वास्थ्य की जानकारी ली।

अशोक गहलोत ने जताया शोक

राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि सड़क दुर्घटना में मानवेंद्र सिंह जसोल की पत्नी चित्रा सिंह के निधन का समाचार दुखद है। मैं ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शान्ति एवं परिजनों हिम्मत देने की कामना करता हूं। उन्होंने कहा कि मैं ईश्वर से सड़क दुर्घटना में घायल मानवेंद्र सिंह जसोल और अन्य परिजनों के जल्द स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।

मानवेंद्र के पिता रहे विदेश मंत्री
पूर्व सांसद मानवेंद्र सिंह के पिता जसवंत सिंह भाजपा के कद्दावर नेता थे। अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में जसवंत सिंह विदेश मंत्री, वित्त मंत्री और रक्षा मंत्री भी रहे थे। वहीं, मानवेंद्र सिंह बाड़मेर से एक बार सांसद रहे चुके हैं, उनकी पत्नी चित्रा सिंह भी राजनीत में सक्रिय थीं। दोनों के एक बेटा और बेटी है, लंबे समय से सांसद अपने परिवार के साथ जोधपुर में रहते हैं।

Related Articles