[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने किया एक दिवसीय दौरा:कहा- प्रदेश में भाजपा की ढीली सरकार, दिल्ली से पर्ची आने का करती है इंतजार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़बूंदीब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने किया एक दिवसीय दौरा:कहा- प्रदेश में भाजपा की ढीली सरकार, दिल्ली से पर्ची आने का करती है इंतजार

नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने किया एक दिवसीय दौरा:कहा- प्रदेश में भाजपा की ढीली सरकार, दिल्ली से पर्ची आने का करती है इंतजार

बूंदी : कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली बूंदी के एक दिवसीय दौरे पर रहे। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली के बूंदी पहुंचने पर नैनवां रोड स्थित वृद्धाश्रम के सामने बूंदी विधायक हरिमोहन शर्मा के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने उनका का फूल माला पहनाकर स्वागत किया। दौरे के दौरान नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने चांदना पैलेस पहुंचकर पूर्व मंत्री अशोक चांदना के पिता के निधन पर शोक व्यक्त किया।

सुदामा सेवा संस्थान के संरक्षक और संस्थापक हरिमोहन शर्मा ने टीकाराम जूली को संस्थान द्वारा संचालित आसरा-वृद्धाश्रम का अवलोकन करवाते हुए स्मृति चिन्ह और स्मारिका भेंट की। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिले में व्याप्त समस्याओं से नेता प्रतिपक्ष को अवगत करवाया।

मीडिया से रुबरू हुए जूली, कहा-भाजपा की ढीली और अनुभवहीन पर्ची सरकार
रविवार देर शाम को मीडिया से रुबरू होते हुए नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने वर्तमान भाजपा सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि राजस्थान में भाजपा की ढीली व अनुभवहीन पर्ची सरकार है। दिल्ली से जब तक पर्ची नहीं आती तब तक कुछ काम नहीं करती है। रोज नए-नए फैसले होते हैं फिर उन्हें संशोधन होते हैं। जितनी भी लिस्ट आती है उनमें अगले दिन संशोधन होते हैं। उनके मंत्री विधानसभा में जवाब तक नहीं दे पा रहे हैं। इनको सरकार चलाने का अनुभव नहीं है। इनको यह पता नहीं है कि विधानसभा में कैसे और क्या बोला जाए। केवल जय श्री राम का नारा लगाकर बचने का प्रयास कर रहे हैं।

भ्रष्टाचारियों को जेल में पहुंचाए सरकार
भाजपा द्वारा भ्रष्टाचारियों को नहीं बख्श ने के मुद्दे पर नेता प्रतिपक्ष जूली ने कहा कि ये भ्रष्टाचारियों को जेल में पहुंचाए तो सही, किसने कहा बख्सों, सरकार आपकी है, गृह मंत्रालय आपके पास है। जेल में डालो, फिर कब डालेंगे, 100 दिन की योजना बना रहे है, 60 दिन होने को आ रहे हैं, अभी तक कुछ किया नहीं। मीडिया के माध्यम से में पूछना चाहता हूं बता दीजिए, कौन सी नई योजना शुरू कर दी। बल्कि पुरानी स्कीम को बंद करने और केवल नाम बदलने का काम कर रहे हैं। जनता और किसान परेशान है। सरकार कुछ काम नहीं कर रही है ढीली सरकार है जीरो सरकार है। इंतजार करती है। दिल्ली से कब पर्ची आएगी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77