[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बस स्टैंड पर लूट के तीन आरोपी गिरफ्तार:रुपए और कागजात लेकर भागे थे बदमाश, एससी-एसटी की धाराएं भी जोड़ी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्यहनुमानगढ़

बस स्टैंड पर लूट के तीन आरोपी गिरफ्तार:रुपए और कागजात लेकर भागे थे बदमाश, एससी-एसटी की धाराएं भी जोड़ी

बस स्टैंड पर लूट के तीन आरोपी गिरफ्तार:रुपए और कागजात लेकर भागे थे बदमाश, एससी-एसटी की धाराएं भी जोड़ी

हनुमानगढ़ : हनुमानगढ़ के संगरिया बस स्टैंड पर दिनदहाड़े लूट की वारदात को अंजाम देने वाले 3 लुटेरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तीनों को सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी मदद से पहचान कर गिरफ्तार कर लिया। जांच के बाद मामले में एससी-एसटी की धाराएं भी जोड़ी गई हैं। जिसके बाद मामले में अब आगे की जांच संगरिया सीओ श्रवण झोरड़ करेंगे। फिलहाल संगरिया पुलिस तीनों पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ में जुटी हुई है।

संगरिया सीआई रामचन्द्र कस्वां ने बताया कि सीआई रामचन्द्र कस्वां के नेतृत्व में एसआई प्रमोद सिंह और एएसआई किशोर सिंह ने जांच शुरू की। पुलिस टीम ने घटनास्थल के आस-पास के सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी मदद से तीनों आरोपियों की पहचान कर तीन को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए तीनों आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में तीनों ने वारदात कबूल कर ली है। जिसके बाद संगरिया पुलिस ने लूट के तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मामले में जांच के दौरान एससी-एसटी की धाराओं को भी जोड़ा गया। जिसके बाद अब मामले में आगे की जांच सीओ संगरिया श्रवण झोरड़ करेंगे।

सीआई रामचन्द्र कस्वां ने बताया कि पकड़े गए तीनों आरोपियों की पहचान राजेश कुमार पुत्र महेंद्र राम धानक निवासी संगरिया, श्यामसुंदर पुत्र मनीराम गोदारा निवासी बोलावाली पीएस संगरिया और सतविंद्र सिंह पुत्र मोहन सिंह निवासी नाथवाना पीएस संगरिया के रूप में हुई। संगरिया पुलिस फिलहाल तीनों आरोपियों से लूट के कारणों का पता लगाने के लिए पूछताछ में जुटी हुई है।

ये था मामला
रायसिंह (26) पुत्र सुल्तान मेघवाल निवासी वार्ड 5 अमरपुरा जाटान पीएस सदर सुरतगढ़ जिला श्रीगंगानगर ने संगरिया थाने में आकर रिपोर्ट दी थी कि वो हरिपुरा गांव से संगरिया हैदराबाद जाने के लिए टिकट करवाने के लिए आया हुआ था। दोपहर करीब 3 बजे रेलवे स्टेशन संगरिया से हैदराबाद जाने के लिए टिकट करवाकर वापस अपने ससुराल हरिपुरा जा रहा था। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि बस स्टैंड संगरिया के पास अज्ञात व्यक्तियों ने मेरा पर्स और मोबाइल फोन छीनने लगे जो एक दूसरे को राजेश और श्याम सुन्दर के नाम से पुकार रहे थे। राजेश, श्याम सुन्दर और एक अन्य ने मेरे पर्स में मेरे बच्चों, मेरे और मेरी पत्नी के आधार कार्ड और 5 हजार रुपए छीन लिए। पीड़ित ने पुलिस रिपोर्ट में बताया कि मैंने शोर मचाया तो तीनों व्यक्ति भागने लगे। मैंने उन भागते हुए व्यक्तियों से अपना मोबाइल फोन वापस छीन लिया। पीड़ित ने रिपोर्ट में बताया कि उसने अपने स्तर पर पता किया तो व्यक्तियों की पहचान राजेश कुमार पुत्र महेन्द्र राम धानक निवासी संगरिया, श्याम सुन्दर पुत्र मनीराम गोदारा निवासी बोलावाली और सतविन्द्र सिंह पुत्र सोहन सिंह निवासी नाथवाना के रूप में हुई।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77