[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

लव, मैरिज और मौत: पिता बोले-दामाद का अफेयर था:10 दिन पहले ससुराल आई थी; पेट दर्द के बाद तोड़ा दम, दहेज हत्या के आरोप


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़भीलवाड़ाराजस्थानराज्य

लव, मैरिज और मौत: पिता बोले-दामाद का अफेयर था:10 दिन पहले ससुराल आई थी; पेट दर्द के बाद तोड़ा दम, दहेज हत्या के आरोप

लव, मैरिज और मौत: पिता बोले-दामाद का अफेयर था:10 दिन पहले ससुराल आई थी; पेट दर्द के बाद तोड़ा दम, दहेज हत्या के आरोप

भीलवाड़ा : नीतू ने भेरू सिंह ने एक साल के लव रिलेशन के बाद अरेंज मैरिज की थी। नीतू (22) राजसमंद के दरीबा इलाके की रहने वाली थी और भेरू सिंह (28) भीलवाड़ा के आसींद में नेगड़िया गांव का रहने वाला है। दोनों की शादी को अभी दो साल ही हुए थे कि रिश्तों में खटास आ गई। शनिवार को संदिग्ध हालत में नीतू की मौत हो गई। मामला भीलवाड़ा के आसींद इलाके के गांव नेगड़िया का है।

नीतू के पिता शंभू सिंह ने बताया- 6 महीने से नीतू अपने पीहर दरीबा (राजसमंद) रह रही थी। 10 दिन पहले ही उसे ससुराल नेगड़िया भेजा था। शुक्रवार शाम नीतू के पेट में दर्द हुआ। उसकी सास और अन्य परिजन डॉक्टर के पास ले गए। प्राथमिक उपचार व इंजेक्शन दिए। झाड़ फूंक करवाई गई, देवी-देवता के पास ले गए। शनिवार दोपहर को आसींद हॉस्पिटल ले गए।

वहां से उसे भीलवाड़ा महात्मा गांधी हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया। भीलवाड़ा हॉस्पिटल में शनिवार को नीतू की मौत हो गई। इसके बाद उसके ससुराल वालों ने हमें नीतू की तबीयत बिगड़ने और भीलवाड़ा ले जाने की सूचना दी। मैं, पत्नी, बेटी और दामाद राजसमंद से शनिवार शाम भीलवाड़ा पहुंचे।

मृतक नीतू कंवर पति भैरू सिंह
मृतक नीतू कंवर पति भैरू सिंह

दो साल पहले लव मैरिज, 6 महीने बाद बिगड़े हालात

हमने दो साल पहले नीतू की शादी भेरू सिंह से की थी। शादी के 6 महीने तक सब कुछ ठीक-ठाक चला। इसके बाद पति-पत्नी में लड़ाई झगड़ा होने लगा। विवाद बढ़ने पर नीतू ने अपने पति की शिकायत आसींद थाने में भी की थी। थाने और समाज के लोगों ने समझा बुझाकर मामला शांत कराया। विवाद बढ़ने के बाद नीतू दरीबा (राजसमंद) आ गई थी। छह महीने से वह हमारे पास थी। उसे दस दिन पहले ही भेजा था। मेरे दामाद भेरू सिंह का दूसरी जगह अफेयर था। इसके चलते वह बेटी के साथ मारपीट करने लगा था और दोनों में हमेशा अनबन होती रहती थी।

बता दें कि भेरू सिंह पहले आसींद में ई-मित्र चलाता था। वर्तमान में वह कोई काम नहीं कर रहा था। नीतू एमए तक पढ़ी लिखी थी। वे दोनों एक दूसरे को पसंद करते थे। दोनों एक दूसरे को चाहते थे इसलिए परिवार को सहमत कर दो साल पहले अरेंज मैरिज की थी।

बेटी की मौत की खबर सुनने के बाद सदमे में पीहर पक्ष के सदस्य
बेटी की मौत की खबर सुनने के बाद सदमे में पीहर पक्ष के सदस्य

नीतू की मौत के बाद हॉस्पिटल में हंगामा

नीतू की मौत के बाद गुस्साए पीहर पक्ष के लोगों ने भीलवाड़ा जिला हॉस्पिटल में हंगामा किया। नीतू को लेकर आई उसकी सास व अन्य साथ आए लोगों के साथ गाली गलौज की। ससुराल पक्ष पर बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित करने, मारपीट करने और उसकी हत्या कर देने के आरोप लगाए। हॉस्पिटल के बाहर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भी नहीं ले जाने दिया। बाद में अन्य परिजनों व पुलिस की समझाने पर हंगामा थोड़ा शांत हुआ। नीतू के परिजनों ने पुलिस में ससुराल पक्ष के खिलाफ अपनी बेटी को जहर देकर मारने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज करवाई।

महात्मा गांधी हॉस्पिटल में बेटी का शव लेते पीहर पक्ष के लोग
महात्मा गांधी हॉस्पिटल में बेटी का शव लेते पीहर पक्ष के लोग

नीतू की बहन मैना कंवर ने कहा- भेरू सिंह नीतू को बात-बात पर टॉर्चर करता था। आए दिन दोनों के बीच में मारपीट भी होती रहती थी। नीतू की मां मां प्रेम कंवर ने भी अपनी बेटी को प्रताड़ित करने के आरोप लगाए।

उधर, ससुराल पक्ष का कहना है कि आरोप बेबुनियाद हैं, बहू को नहीं मारा। नीतू की सास पारसी देवी और उसके बेटे महेंद्र सिंह ने कहा- सारे आरोप गलत है । नीतू 10 दिनों से अपने ससुराल में थी और आराम से रह रही थी। शनिवार को अचानक तबीयत ज्यादा खराब हो गई। आसींद में डॉक्टर को दिखाया, इंजेक्शन भी लगाए गए और भीलवाड़ा रेफर किया। यहां हॉस्पिटल में उसने दम तोड़ दिया।

भीलवाड़ा पुलिस ने फिलहाल शव को मॉर्च्युरी में रखवा आसींद पुलिस को सूचित किया है। आसींद पुलिस के आने पर रविवार को शव का पोस्टमॉर्टम किया जाएगा।

Related Articles