[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

गणतंत्र दिवस पर सीकर में तिरंगा ट्रैक्टर परेड:किसान बोले-MSP कानून बनाने और संपूर्ण कर्जमाफी पर जल्द निर्णय हो


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

गणतंत्र दिवस पर सीकर में तिरंगा ट्रैक्टर परेड:किसान बोले-MSP कानून बनाने और संपूर्ण कर्जमाफी पर जल्द निर्णय हो

गणतंत्र दिवस पर सीकर में तिरंगा ट्रैक्टर परेड:किसान बोले-MSP कानून बनाने और संपूर्ण कर्जमाफी पर जल्द निर्णय हो

सीकर : गणतंत्र दिवस के मौके पर शुक्रवार को सीकर में संयुक्त किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने तिरंगा ट्रैक्टर परेड निकाली। जिसमें 30 से ज्यादा ट्रैक्टर पहुंचे। ट्रैक्टर रैली कृषि उपज मंडी से शुरू होकर बजरंग कांटा, दो नंबर डिस्पेंसरी, जाट बाजार, स्टेशन रोड होते हुए कलेक्ट्रेट परिसर पहुंची।

किसान नेता दिनेश जाखड़ ने बताया कि संयुक्त किसान मोर्चा ने हर साल की तरह इस साल भी गणतंत्र दिवस के मौके पर ट्रैक्टर तिरंगा परेड निकालने का आह्वान किया था। आज देश के 500 जिलों में तिरंगा ट्रैक्टर परेड निकाली गई। जो सीकर के कृषि उपज मंडी से शुरू होकर शहर के विभिन्न मार्गों से होती हुई कलेक्ट्रेट परिसर पहुंची। जहां परेड का समापन हुआ।

जाखड़ ने कहा कि किसान संबंधी मुद्दों पर केंद्र और राज्य सरकारों का ध्यान केंद्रित करने, एमएसपी कानून बनाने, किसानों की संपूर्ण कर्जा माफी सहित अन्य मांगों को लेकर प्रधानमंत्री,राष्ट्रपति और मुख्यमंत्री को ज्ञापन भी भेजे गए हैं। सीकर में निकाली गई ट्रैक्टर परेड में सीकर, सीकर ग्रामीण और धोद तहसील के किसान शामिल हुए।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62