[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

घरड़ाना खुर्द ने जीती क्रिकेट प्रतियोगिता:स्क्वाड्रन लीडर शहीद कुलदीप राव की 31वी जयंती पर आयोजन; 21 हजार रुपए पुरस्कार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

घरड़ाना खुर्द ने जीती क्रिकेट प्रतियोगिता:स्क्वाड्रन लीडर शहीद कुलदीप राव की 31वी जयंती पर आयोजन; 21 हजार रुपए पुरस्कार

घरड़ाना खुर्द ने जीती क्रिकेट प्रतियोगिता:स्क्वाड्रन लीडर शहीद कुलदीप राव की 31वी जयंती पर आयोजन; 21 हजार रुपए पुरस्कार

झुंझुनूं : झुंझुनूं में घरड़ाना खुर्द में गांव स्क्वाड्रन लीडर शहीद कुलदीप सिंह राव जयन्ती पर क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का ख़िताब घरड़ाना खुर्द की टीम ने जीता। विजेता टीम को 21000 नकद और ट्रॉफी प्रदान की गई।

शहीद कुलदीप सिंह राव की जयंती पर चल रहे क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला घरड़ाना खुर्द व सुल्ताना के बीच खेला गया। सुल्तान ने पहले टॉस जीतकर के फील्डिंग करने का निर्णय किया। घरडना खुर्द टीम पहले खेलते हुए 12 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 82 रन बनाए।

सुल्तान की टीम ने टारगेट का पीछा करते हुए 12 ओवरों में 10 विकेट के नुकसान पर 76 रन बनाकर के ऑल आउट हो गई। घराड़ाना खुर्द की टीम फाइनल मुकाबले के विजेता टीम रही। विजेता टीम को 21000 और ट्रॉफी देकर के सम्मानित किया।

उपविजेता टीम सुल्ताना को 11000 व ट्रॉफी देकर की सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि अध्यापक सुशील राव थे। विशिष्ट अतिथि दीपचंद लाखवान थे। संचालन जिला संयोजक संदीप राव ने किया। इस मौके पर नगेश राव, रवि राव, नरेश राव, दिवस काला, एनएसयूआई जिला सचिव सरजीत राव, रणजीत, वेद प्रकाश राव, अरविंद राव, आकाश, दीपक, बलजीत, प्रीतम सहित ग्रामीण उपस्थित थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62