[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बालिकाएं पढ़-लिख कर बनें सशक्त और जिम्मेदार नागरिक – सत्यानी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

बालिकाएं पढ़-लिख कर बनें सशक्त और जिम्मेदार नागरिक – सत्यानी

राष्ट्रीय बालिका दिवस पर जिला कलक्टर पुष्पा सत्यानी ने बालिकाओं को भेंट की पुस्तकें, बेटी बचाओ बेटी बढ़ाओ हस्ताक्षर अभियान का किया शुभारम्भ, महिला अधिकारिता विभाग की ओर से हुआ कार्यक्रम

चूरू : जिला कलक्टर पुष्पा सत्यानी ने कहा है कि वर्तमान समय शिक्षा और विज्ञान का समय है। महिला सशक्तिकरण समय की जरूरत है। बालिकाओं को पढ़-लिखकर सशक्त और जिम्मेदार नागरिक बनना चाहिए ताकि देश और समाज के निर्माण में वे अधिक बेहतर योगदान दे सकें।जिला कलक्टर पुष्पा सत्यानी ने राष्ट्रीय बालिका दिवस पर बुधवार को महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय, घण्टेल की बालिकाओं को पुस्तकें भेंट की, बेटी-बचाओ बेटी पढ़ाओ हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ किया और बालिकाओं से संवाद कर उन्हें बेहतर अध्ययन के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर उन्होंने बालिकाओं से उनकी पढ़ाई-लिखाई से सबंधित बातचीत की और बेहतर भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। जिला कलक्टर से कहा कि आज समाज में महिलाओं को लेकर सोच बदली है फिर भी इस दिशा में बहुत काम किये जाने की जरूरत है। उन्होंने बालिकाओं से कहा कि महिलाओं ने अपनी प्रतिभा और मेहनत के दम पर आज हर सेक्टर में जगह बनाई है। हमें ऐसी महान महिलाओं के जीवन से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ना चाहिए।

महिला अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक संजय कुमार ने बताया कि विभाग की ओर से जिले के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालयों की 950 बालिकाओं को पुस्तकें दी जा रही हैं। इस सेट में एक अंग्रेजी-हिंदी डिक्शनरी, सामान्य ज्ञान और गांधी जीवन दर्शन से जुड़ी पुस्तक शामिल हैं। उन्होंने बालिका दिवस पर जिले में आयोजित किये जा रहे कार्यक्रमों के बारे में जानकारी प्रदान की और बालिकाओं को बेहतर पढ़ाई लिखाई के बारे में प्रोत्साहित करते हुए कहा कि अच्छी आदतों को अपनी दिनचर्या में शामिल करें और कड़ी मेहनत को जीवन का हिस्सा बनाएं।इस दौरान सहायक निदेशक (जनसम्पर्क) कुमार अजय, महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय की सारिका कस्वां, ओमप्रकाश, विद्यालय की बालिकाएं मौजूद रहीं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62