[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बजरी से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक को मारी टक्कर:बाइक सवार युवक की मौत, ट्रैक्टर चालक मौके से फरार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

बजरी से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक को मारी टक्कर:बाइक सवार युवक की मौत, ट्रैक्टर चालक मौके से फरार

बजरी से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक को मारी टक्कर:बाइक सवार युवक की मौत, ट्रैक्टर चालक मौके से फरार

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : दिनेश कुमार सोनगरा

बबाई : बबाई में बुधवार को बजरी से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक को टक्कर मार दी। इस दौरान हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया।

एएसआई राजकुमार ने बताया कि ढाणी ढहरवाला वाला तन बबाई निवासी विजेंद्र सैनी (24) पुत्र सूरजा राम सैनी अपने घर से किसी काम के लिए बबाई आया था। बबाई से अपने गांव वापस जाते समय सामने से आ रहे बजरी से भरकर तेज गति से आ रहे ट्रैक्टर ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे वह ट्रॉली के नीचे आ गया। इसके बाद धमाके की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो ट्रैक्टर चालक मौके पर ट्राली छोड़कर ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया।

विजेंद्र सैनी की हादसे में मौत हो गई।
विजेंद्र सैनी की हादसे में मौत हो गई।

घटना की सूचना पर बबाई पुलिस मौके पर पहुंची तथा घटना के बारे में जानकारी जुटाई। मृतक के भाई जितेंद्र ने बताया कि विजेंद्र सैनी अविवाहित था, जो वर्तमान में अपनी पंचायत के वार्ड नंबर बीस से पंच भी था। इसके अलावा वह टेंट पर कार्य करने का काम करता था। मृतक का बड़ा भाई सुरेंद्र सिंह भारतीय सेना में, दूसरा भाई जितेंद्र सिंह प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा है, जबकि विजेंद्र सैनी तीन भाइयों में सबसे छोटा था। पिता सुरजाराम भी मजदूरी कर अपने परिवार का पालन पोषण करते हैं। घटना की सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंचे तथा घटना के बारे में जानकारी जुटाई।

ग्रामीणों ने बताया कि ट्रैक्टर चालक अवैध बजरी भरकर तेज गति से जा रहा है, जिसके चलते विजेंद्र हादसे का शिकार हो गया। इसके बाद खेतड़ी के राजकीय उप जिला अस्पताल में पोस्टमॉर्टम करवाया गया। एएसआई राजकुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। परिजनों की ओर से दी जाने वाली रिपोर्ट पर ट्रैक्टर चालक के बारे में जानकारी जुटाकर उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62