[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

राजीव गांधी युवा मित्र को लेकर कांग्रेस ने किया वॉकआउट:विधायक रोहित बोहरा बोले- इनको राजीव गांधी के नाम से मिर्ची लगी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
जयपुरटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

राजीव गांधी युवा मित्र को लेकर कांग्रेस ने किया वॉकआउट:विधायक रोहित बोहरा बोले- इनको राजीव गांधी के नाम से मिर्ची लगी

राजीव गांधी युवा मित्र को लेकर कांग्रेस ने किया वॉकआउट:विधायक रोहित बोहरा बोले- इनको राजीव गांधी के नाम से मिर्ची लगी

जयपुर : राजीव गांधी युवा मित्रों को हटाने के मामले में मंगलवार को विपक्ष ने सदन में जमकर हंगामा किया। शून्यकाल में स्थगन प्रस्ताव के दौरान कांग्रेस विधायकों ने इस मुद्दे को उठाया। रोहित बोहरा ने युवा मित्रों की बात रखते हुए कहा कि बीजेपी ने युवा मित्रों को इसलिए हटाया, क्योंकि इनके नाम से पहले राजीव गांधी लगा हुआ था। इन्हें राजीव गांधी के नाम से मिर्ची लगी है।

रोहित बोहरा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा था कि हर साल 2 करोड़ रोजगार देंगे। 10 सालों में 20 करोड़ रोजगार मिल जाने चाहिए थे, जो नहीं मिले। उलटा जिन 5 हजार लोगों को कांग्रेस ने रोजगार दिया था, उनको हटा दिया। प्रधानमंत्री का नाम लेने पर मंत्री जोगाराम पटेल और रोहित बोहरा के बीच तीखी बहस हो गई। रोहित बोहरा ने कहा कि आप मंत्री होंगे, लेकिन आपको बीच में बोलने का अधिकार नहीं हैं। इस पर सदन में जमकर हंगामा हुआ।

जवाब नहीं मिलने पर कांग्रेस ने किया वॉक आउट
राजीव गांधी युवा मित्रों के मामले में स्थगन प्रस्ताव पर बूंदी विधायक हरिमोहन शर्मा ने कहा कि एक साधारण परिवार का व्यक्ति जब मुख्यमंत्री बना तो हमें लगा कि यह व्यक्तियों के साथ न्याय करेगा, लेकिन उन्होंने पहला आदेश 5 हजार लोगों को बेरोजगार करने का निकाला। ये राजीव गांधी युवा मित्र केवल राज्य सरकार की योजनाओं का प्रचार-प्रसार ही नहीं कर रहे थे। ये लोग केंद्र सरकार की योजनाओं का भी प्रचार प्रसार कर रहे थे।

युवा मित्रों को दोबारा सेवा में ले सरकार
बीएपी विधायक राजकुमार रोत ने कहा कि कई मंत्रियों ने कहा कि ये लोग कांग्रेस कार्यकर्ता थे, इसलिए इन्हें हटा दिया, लेकिन जब मैं वहां गया तो वहां मुझे एक युवा मित्र मिला। उसने कहा कि मैं आरएसएस द्वितीय वर्ग प्रशिक्षित हूं। अगर कांग्रेस ने केवल अपने कार्यकर्ताओं को ही लगाया था तो मेरा चयन कभी नहीं होता। हमारी सरकार से मांग है कि इस पूर्वाग्रह से बाहर आकर इन युवा मित्रों को दोबारा सेवा में लिया जाए।

इस मामले में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने सरकार से जवाब दिलाने की मांग की, जिसे विधानसभा अध्यक्ष ने खारिज कर दिया। टीकाराम जूली ने कहा कि यह महत्वपूर्ण विषय है। इस पर सरकार को जवाब देना चाहिए, लेकिन जवाब नहीं मिलने पर कांग्रेस ने सदन से वॉक आउट कर दिया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet