[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

आई थी ग्राहक बनकर, चुरा ले गए सोने के गहने…पचेरी के पांथरोली गांव में सुनार की दुकान की घटना…नजर बचाकर गहनों से भरी थैली चोरी कर ले गए


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बुहानाराजस्थानराज्य

आई थी ग्राहक बनकर, चुरा ले गए सोने के गहने…पचेरी के पांथरोली गांव में सुनार की दुकान की घटना…नजर बचाकर गहनों से भरी थैली चोरी कर ले गए

आई थी ग्राहक बनकर, चुरा ले गए सोने के गहने...पचेरी के पांथरोली गांव में सुनार की दुकान की घटना...नजर बचाकर गहनों से भरी थैली चोरी कर ले गए

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : विकास शर्मा 

बुहाना : झुंझुनूं के पचेरी थाना इलाके के पांथरोली गांव में एक सुनार की दुकान से एक युवक व महिला गहने देखने के बहाने लाखों रुपए के गहने चुरा ले गए। दुकानदार ने इसकी सूचना पुलिस में दी है। जिसके बाद पुलिस मामले की जांच शुरु कर दी हैं। सांतौर निवासी सुनार पवन सोनी ने बताया कि उसके पास एक महिला और उसके साथ युवक आया और कान के बालिया दिखाने को कहा तो उसने बालिया का डिब्बा उठाया और दिखाने लग गया। इसी दौरान पास में ढाई ताेला गहनों की एक थैली रखी हुई थी, सुनार को चकमा देकर थैली अपने पास छुपा ली, फिर बालिया देखने के बाद पंसद नहीं आने की बात कहकर दोनों दुकान से रफू चक्कर हो गए। एक घंटे बाद सुनार को थैली नहीं दिखने पर सीसीटीवी कैमरे देखें।

पवन सोनी(सुनार) के मुताबिक सीसीटीवी में महिला के साथ आया युवक गहने की थैली को चादर में छुपाकर ले गया। उनकी तलाश की गई, वो गाड़ी से आए थे और घसेड़ा के कच्चे रास्ते से फरार हो गए। चोरी गहनों की किमत 2 लाख की बताई जा रही हैं, जिसमें दो सोने के मंगलसुत्र, 12 मणिया, 1 अगुंठी, टॉपस समेत अन्य गहने शामिल हैं।

इनका कहना है –

हैड कॉस्टेबल कृष्ण कुमार को मौके पर भेज कर जांच करवाई गई है। मामले की जांच की जा रही है तथा सीसीटीवी फुटेजों को भी खंगाला जा रहा है।

रणजीत सिंह थानाधिकारी, पचेरी कलां।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet