हत्या के प्रयास का आरोपी पकड़ा:जान से मारने की नीयत से ईंट मारी थी; 1 महीने से चल रहा था फरार
हत्या के प्रयास का आरोपी पकड़ा:जान से मारने की नीयत से ईंट मारी थी; 1 महीने से चल रहा था फरार
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : विकास शर्मा
पचेरी कलां : झुंझुनूं की पचेरी कलां थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में एक महीने से फरार चल रहे एक आरोपी को पकड़ा है। पुलिस ने इस मामले में लक्ष्य वाली ढाणी तन भालोठ निवासी सत्यवीर पुत्र श्रीचंद को गिरफ्तार किया है।
आरोपी ने कुछ लोगों के साथ मिलकर गांव के ही एक व्यक्ति पर ईंट से जानलेवा हमला कर दिया था। इस संबंध में पीड़ित के बेटे प्रीतम ने थाना में मामला दर्ज करवाया था। जिसमें बताया कि 20 दिसंबर की सुबह उसके पिता महावीर पर गांव के सत्यवीर, रवि, ईश्वर, इन्द्र, केशव ने ईंट से जानलेवा हमला कर दिया था।
जिससे उसके पिता के गंभीर चोट आई थी। थानाधिकारी रणजीत सिंह ने बताया कि आरोपी घटना के बाद से फरार चल रहा था। पकड़ने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे थे। शनिवार को सूचना पर आरोपी को उसके गांव से गिरफ्तार किया है। पूछताछ जारी है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2034229


