[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

अब फरवरी से आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चे भी यूनिफॉर्म में नजर आएंगे


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

अब फरवरी से आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चे भी यूनिफॉर्म में नजर आएंगे

अब फरवरी से आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चे भी यूनिफॉर्म में नजर आएंगे

झुंझुनूं : स्कूलों की तर्ज पर अब जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चे भी फरवरी से यूनिफॉर्म में नजर आएंगे। झुंझुनूं जिले के 1595 आंगनबाड़ी केंद्रों पर 3 से 6 वर्षउम्र के 22 हजार 988 बच्चों को दो-दो जोड़ी ड्रेस (निशुल्क)जनवरी माह के अंत तक मिल जाएंगी।

महिला एवं बाल विकासविभाग के पास 45 हजार 976 ड्रेस पहुंची चुकी हैं। इन ड्रेसेज को सभी 8 सीडीपीओ दफ्तरों में पहुंचाने केबाद आंगनबाड़ियों में बच्चों कोवितरित कर दिया जाएगा। आईसीडीएस के उप निदेशक बिजेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि जिले की आंगनबाड़ियों में पंजीकृत तीनों एज ग्रुप 3-4 वर्ष (11677 बच्चे) 4-5 वर्ष (9042 बच्चे) एवं 5-6 वर्ष उम्र के (2269बच्चे) बच्चे शामिल हैं जिन्हें निशुल्क यूनिफॉर्म मिलेंगी।जिले में 8 प्रोजेक्ट के अधीन संचालित 1595 आंगनबाड़ियों मेंकुल 22 हजार 988 बच्चे नामांकित हैं। इनमें सर्वाधिक 11677 बच्चे 3 से 4 वर्ष हैं इनमें भी सर्वाधिक 1821 बच्चे नवलगढ़ में हैं। इसी प्रकार 4 से 5 वर्ष उम्र के सर्वाधिक 1854 बच्चे उदयपुरवाटी में तथा 5 से 6 वर्षउम्र के सर्वाधिक 3998 बच्चे भी उदयपुरवाटी में ही हैं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet