पति से बोली- पहले मैं नहाकर आऊंगी, बाथरूम में सुसाइड:जाली से देख पति के उड़े होश, कुंदे से लटक रही थी
पति से बोली- पहले मैं नहाकर आऊंगी, बाथरूम में सुसाइड:जाली से देख पति के उड़े होश, कुंदे से लटक रही थी
बाड़मेर : बाड़मेर शहर की ऊर्जा नगर कॉलोनी में 22 साल की विवाहिता ने बाथरूम में फंदा लगा लिया। महिला के डेढ़ माह की बेटी है। पति बेटी को खिला रहा था। मौत के कारण अभी साफ नहीं हैं। महिला संगीता का पीहर सवाई माधोपुर जिले में है।
ग्रामीण थाना इंचार्ज सवाई सिंह ने बताया- मामला शुक्रवार सुबह 10 बजे के लगभग का है। मनराज मीणा यहां 3 साल से रह रहा है। घर में पत्नी संगीता और डेढ़ साल की बेटी थी। शुक्रवार सुबह टेक्नीशियन मनराज नहाने के लिए बाथरूम जा रहा था तो संगीता ने कहा कि पहले उसे नहाना है। मनराज बेटी को गोद में खिलाने लगा।
काफी देर तक संगीता नहाकर नहीं आई। मनराज को ऑफिस के लिए लेट होने लगा तो घर के अंदर जाकर उसने बाथरूम का गेट खटखटाया। अंदर से आवाज नहीं आई। जाली से देखा तो बाथरूम में लगे हुक से पत्नी लटक रही थी। पति ने गेट तोड़कर संगीता को उतारा और हॉस्पिटल पहुंचा। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मॉर्च्युरी में रखवाया है। हॉस्पिटल में मनराजा की भी तबीयत बिगड़ गई। पुलिस ने पीहर पक्ष को सूचना दी। पीहर पक्ष के आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई है। फिलहाल संगीता ने सुसाइड क्यों किया, यह कारण साफ नहीं है।

जानकारी के अनुसार पत्नी को बाथरूम में हुक से लटके देख मनराज जोर जोर से चिल्लाया। आस-पास के लोग उसके घर पहुंचे। गेट तोड़कर अंदर घुसे और शव उतारकर जिला हॉस्पिटल लेकर आए। फिलहाल पुलिस ने शव को मॉर्च्युरी में रखवाया है।

ग्रामीण थानाधिकारी सवाई सिंह ने कहा- मौत संदिग्ध हालात में हुई है। परिजनों के आने और रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई करेंगे। हॉस्पिटल पहुंचे मनराज मीणा की अचानक तबीयत बिगड़ गई। उसे हॉस्पिटल में भर्ती करवाया। फिलहाल इलाज चल रहा है। मनराज बिजली विभाग में टेक्नीशियन है। वह तीन-चार साल से बाड़मेर में ही रहता है। मनराज की संगीता से शादी 3 साल पहले हुई थी। शादी के बाद से ही दोनों बाड़मेर के ऊर्जा नगर में रह रहे थे। डेढ़ साल की बेटी है। संगीता बीए पास थी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2036301


