भाजपा कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर बांटे पीले चावल:501 महिलाएं संतों के सान्निध्य में करेगी भगवान राम की आरती
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका
झुंझुनूं : राम मंदिर मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर तैयारी जोरों पर है। बुधवार को भाजपा की ओर शहर में पीले चावल बांटे गए। जिला प्रवक्ता कमलकांत शर्मा ने बताया कि झुंझुनूं के गांधी चौक में दीपोत्सव एवं श्रीराम महाआरती कार्यक्रम को लेकर गांधी चौक, जोशी गट्टा, यूको बैंक की गली, छावनी बाजार में घर घर जाकर पीले चावल बांटे गए।
कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर 22 जनवरी को झुंझुनूं के गांधी चौक में होने वाले कार्यक्रम के बारे में लोगों को जानकारी दी। मंडल अध्यक्ष कमल कान्त शर्मा ने बताया कि 501 महिलाएं संतों के सान्निध्य में भगवान राम की आरती करेंगी।
इस मौके दौरान पूर्व मंडल अध्यक्ष राकेश सहल, नगर उपाध्यक्ष ललित जोशी, विकास पुरोहित, रामनिवास सैनी, नगर मंत्री अनिल जोशी, पंकज बावलिया, लीलाधर पुरोहित, नवल स्वामी, चंद्रभान खाजपुरिया, पंकज खंडेलिया सहित भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2043645


