[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

अश्लील वीडियो को महिला विधायक का बताकर शेयर किया:बयाना MLA बनावत बोलीं- ये डीप फेक, मेरे साथ ऐसा हुआ तो अन्य महिलाओं का क्या?


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़भरतपुरराजस्थानराज्य

अश्लील वीडियो को महिला विधायक का बताकर शेयर किया:बयाना MLA बनावत बोलीं- ये डीप फेक, मेरे साथ ऐसा हुआ तो अन्य महिलाओं का क्या?

अश्लील वीडियो को महिला विधायक का बताकर शेयर किया:बयाना MLA बनावत बोलीं- ये डीप फेक, मेरे साथ ऐसा हुआ तो अन्य महिलाओं का क्या?

बयाना : बयाना से निर्दलीय विधायक डॉ. ऋतु बनावत का सोशल मीडिया पर डीप फेक वीडियो डाल दिया गया। पिछले 5 दिन से ये अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है। मामले की जानकारी विधायक तक पहुंची तो उन्होंने सोमवार शाम मामले की भरतपुर एसपी मृदुल कच्छावा को शिकायत दी।

विधायक ऋतु बनावत ने कहा- 5 दिन पहले मुझे परिचित ने कॉल करके इस वीडियो के बारे में जानकारी दी थी। उन्होंने बताया कि एक अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर डाला गया है। जिसके साथ मेरा नाम और फोटो जोड़कर इसे शेयर किया जा रहा है। पहले तो मैंने ध्यान नहीं दिया। फिर लगातार कॉल आने लगे तो मैंने भरतपुर एसपी को जानकारी दी। आज मैं विधानसभा के विशेष सत्र में भाग लेने आई हूं। सत्र से फ्री होने के बाद स्पीकर वासुदेव देवनानी को भी इस संबंध में अवगत कराऊंगी।

विधायक ऋतु बनावत ने कहा- मेरे साथ ही ऐसा हुआ तो अन्य महिलाओं का क्या?
विधायक ऋतु बनावत ने कहा- मेरे साथ ही ऐसा हुआ तो अन्य महिलाओं का क्या?

मेरे साथ ऐसा हो रहा है तो आम महिला क्या-क्या झेलती होगी
विधायक ने कहा- फेक वीडियो के माध्यम से उनकी राजनीतिक और सामाजिक छवि को धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने सरकार और प्रशासन से फेक वीडियो वायरल करने वाले लोगों के खिलाफ एक्शन लेकर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।

बनावत ने कहा कि राजनीतिक तौर पर स्थापित महिला के साथ ऐसा हो रहा है, तो आम महिला का क्या हाल होता होगा? इसका सहज अंदाजा लगाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि सरकार और प्रशासन को ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई करके यह साबित करना चाहिए कि प्रदेश में महिलाएं सुरक्षित हैं।

वीडियो अलग-अलग अकाउंट से शेयर किए जा रहे हैं। इसमें कहीं डीडवाना विधायक लिखा है तो कहीं लोकसभा की चौकीदार।
वीडियो अलग-अलग अकाउंट से शेयर किए जा रहे हैं। इसमें कहीं डीडवाना विधायक लिखा है तो कहीं लोकसभा की चौकीदार।

वीडियो में क्या है?
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक और X पर ये वीडियो मांजू दिनेश, रिंकू चौधरी और बीजल खान नाम के अकाउंट से रील के रूप में शेयर किए जा रहे हैं। तीनों ही अकाउंट पर कैप्शन के साथ वीडियो को शेयर किया जा रहा है- इसमें कहीं डीडवाना विधायक बता कर तो कहीं लोकसभा की चौकीदार बता कर इस वीडियो को शेयर किया जा रहा है।

SP बोले कार्रवाई करेंगे
भरतपुर एसपी मृदुल कच्छावा का कहना है कि कुछ लोगों ने फोटो एडिटिंग के जरिए फेक वीडियो वायरल किया है। ऐसे लोगों को चिह्नित किया जा रहा है। नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62