[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

उपराष्ट्रपति बोले- सोशल मीडिया पर कंट्रोल हो:किसी का भी चरित्र हनन कर देते हैं; राजस्थान में मेरे बारे में टिप्पणी हुई, गांठ नहीं बांधूंगा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
जयपुरटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

उपराष्ट्रपति बोले- सोशल मीडिया पर कंट्रोल हो:किसी का भी चरित्र हनन कर देते हैं; राजस्थान में मेरे बारे में टिप्पणी हुई, गांठ नहीं बांधूंगा

उपराष्ट्रपति बोले- सोशल मीडिया पर कंट्रोल हो:किसी का भी चरित्र हनन कर देते हैं; राजस्थान में मेरे बारे में टिप्पणी हुई, गांठ नहीं बांधूंगा

जयपुर : विधानसभा में आज विधायकों की ट्रेनिंग हो रही है। उद्घाटन सत्र में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा कि राजनीतिक अखाड़े में देवनानी ने अजमेर में मेरा खूब विरोध किया है, लेकिन हमारे संबंध बरकरार हैं। दायरे में रहकर कटाक्ष करना कोई देवनानी से सीखे।

धनखड़ ने कहा कि राजस्थान के मुख्यमंत्री को जिस तरीके से सौभाग्य मिला है, उससे संकेत मिलता है कि भारत बदल गया है और अब सबकुछ मुमकिन है। कम समय में भजनलाल शर्मा ने लोकप्रियता हासिल की है, कम समय में मिली लोकप्रियता को बढ़ाना और बचाना चुनौती है। विधायकों के ट्रेनिंग कार्यक्रम में सभी विधायकों को बुलाया गया है। सुबह से लेकर शाम तक विधायकों को अलग-अलग सत्रों में ट्रेनिंग दी जाएगी।

शाम को समापन सत्र में लोकसभा स्पीकर ओम बिरला अपने अनुभव बताएंगे। उद्घाटन सत्र के बाद विधानसभा की प्र​क्रिया, कार्य संचालन नियमों और सदन में आचरण को लेकर सेशन रखा है। इसे लोकसभा सासंद सत्यपाल सिंह और पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष राव राजेंद्र सिंह संबोधित करेंगे। इसके बाद प्रश्नकाल और शून्यकाल में उठाए जाने वाले मुद्दों को लेकर संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल का सत्र रखा गया है। विधानसभा की स​मितियों पर पूर्व स्पीकर सीपी जोशी का सत्र होगा।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62