[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

अखिल भारतीय महेंद्र भट्ट स्मृति संगीत प्रतियोगिता 26 जनवरी से:3 गोल्ड मेडल सहित विभिन्न श्रेणीयों में दिए जाएंगे कई पुरस्कार, प्रतिभाएं दिखाएंगी टैलेंट


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
जयपुरटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

अखिल भारतीय महेंद्र भट्ट स्मृति संगीत प्रतियोगिता 26 जनवरी से:3 गोल्ड मेडल सहित विभिन्न श्रेणीयों में दिए जाएंगे कई पुरस्कार, प्रतिभाएं दिखाएंगी टैलेंट

अखिल भारतीय महेंद्र भट्ट स्मृति संगीत प्रतियोगिता 26 जनवरी से:3 गोल्ड मेडल सहित विभिन्न श्रेणीयों में दिए जाएंगे कई पुरस्कार, प्रतिभाएं दिखाएंगी टैलेंट

जयपुर : दर्शक संस्था की सालाना महेन्द्र भट्ट स्मृति संगीत एवं नृत्य प्रतियोगिताएं इस बार 26 से 30 जनवरी तक आयोजित की जाएंगी। प्रतियोगिता के संयोजक राजीव भट्ट और प्रोमिला राजीव ने बताया कि पांच दिवसीय इस प्रतियोगिता का आयोजन मालवीय नगर के गोविंद मार्ग स्थित दर्शक कॉलेज ऑफ म्यूजिक एण्ड डांस ऑडिटोरियम में सुबह 11 बजे से रात 8 बजे तक किया जाएगा, जिसमें लोक, सुगम और शास्त्रीय गायन के अलावा बॉलीवुड डांस और देशभक्ति गीत एवं नृत्य में देश के विभिन्न भागों से आने वाले करीब एक़ हजार प्रतियोगी अपने हुनर का प्रदर्शन करेंगे।

प्रतियोगिता कई चरणों में आयोजित की जाएगी जिसमें शहर के प्रतिष्ठित संगीत गुरू प्रतियोगियों की स्किल का कड़ा इम्तिहान लेंगे। विभिन्न श्रेणियों में हर वर्ग के विजेताओं और निर्णायकों द्वारा चुनी गई प्रतिभाओं की सम्मिलित प्रतियोगिता होगी। इसमे विजेता रहने वालों को सुर नूर गायन, सुर नूर वादन, सुर नूपुर नृत्य सहित कई अवार्डों से नवाजा जाएगा। इसके अलावा हर वर्ग में भी प्रथम, द्वितीय, तृतीय व विशेष प्रोत्साहन अवॉर्ड भी दिए जाएंगे। प्रतियोगिता में सिरमौर रहे एक प्रतियोगी को दर्शक कॉलेज के मानद चेयरमैन रहे नील बहादुर सिंह कार्की की स्मृति में 25 हजार रुपए का नकद और विभिन्न विधाओं में से चयनित तीन प्रतियोगियों को तीन-तीन हजार के नकद पुरस्कार, उनके बेटे और कॉलेज के मानद चेयरमैन ध्रुव कार्की प्रदान करेंगे।

इन श्रेणियों में होंगी प्रतियोगिताएं
कुल सात प्रकार श्रेणियों में प्रतियोगिता का आयोजन होगा। सुगम गायन रिकॉर्डेड-अन रिकॉर्डेड,लोक गायन-नृत्य, उप शास्त्रीय नृत्य, शास्त्रीय और सुगम वादन, शास्त्रीय गायन तथा बॉलीवुड नृत्य में 15 वर्ष और 16 से 35 वर्ष तक की प्रतिभाएं अलग-अलग श्रेणियों में भाग लेंगी, जिन्हें पुरस्कार भी श्रेणीवार ही दिए जाएंगे।

प्रतियोगिता का आगाज 26 जनवरी को सुबह 10 बजे दर्शक कॉलेज के ऑडिटोरियम में होगा। दर्शक संस्था की फाउंडर मधु भट्ट, दर्शक कॉलेज के मानद चेयरमैन ध्रुव कार्की और संस्था के सचिव लोकेश अग्रवाल करेंगे। पहले दिन युवा, किशोर और बाल वर्ग में सुगम गायन रिकॉर्डेड व अनरिकॉर्डेड की प्रतियोगिताएं होंगी। प्रतियोगिता का ग्रांड फिनाले 30 जनवरी को शाम 6 बजे दर्शक कॉलेज के ऑडिटोरियम में होगा। इसमें सिरमौर विजेता अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे साथ ही विजेताओं को पुरस्कार भी दिए जाएंगे।

Related Articles