Breaking: सीकर में कोचिंग संचालक के बेटे का हुआ अपरहण, इलाके में फैली सनसनी
Breaking: सीकर में कोचिंग संचालक के बेटे का हुआ अपरहण, इलाके में फैली सनसनी

सीकर: राजस्थान के सीकर जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जिले में झुंझुनू-सीकर बाईपास के पास कोचिंग संचालक के बेटे के अपहरण की सूचना सामने आ रही है। घटना की सूचना मिलने पर एस पी व डीएसपी विरेंद्र शर्मा मौके पर पहुंचे है। इसके बाद जिले भर में पुलिस ने कड़ी नाकेबंदी करवाई है।
जानकारी के मुताबिक सीकर में झुंझुनू-सीकर बाईपास पर सैनिक डिफेंस एकेडमी के पास कोचिंग संचालक के बेटे गुन्नू जाखड़ का अपहरण हो गया है। बताया जा रहा है कि गुन्नू जाखड़ नाना के साथ स्कूटी पर स्कूल जा रहा था। उसी समय बिना नम्बर की बोलेरो पर नकाबपोश गुंडों ने स्कूटी के आगे गाड़ी लगाकर अपहरण कर लिया। इसके बाद इलाके में सनसनी फैल गयी।
घटना की सूचना मिलने पर एस पी व डीएसपी विरेंद्र शर्मा मौके पर पहुंचे और जिलेभर में नाकाबंदी करवाई। पुलिस आसपास के इलाके में सभी सीसीटीवी कैमरों के फुटेज निकालने की कोशिश में लगी हुई है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2034264


