राष्ट्रीय बॉक्सर एवं कोच इस्लाम खान का निधन, नम आंखों से सुपुर्द-ए-खाक
राष्ट्रीय बॉक्सर एवं कोच इस्लाम खान का निधन, नम आंखों से सुपुर्द-ए-खाक
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : चूरू के राष्ट्रीय स्तर के बॉक्सर एवं बॉक्सिंग कोच इस्लाम खान का निधन हो गया। उनके निधन से खेल जगत और शहर में शोक की लहर दौड़ गई। बुधवार को उन्हें अगुना मोहल्ला कब्रिस्तान में नम आंखों से सुपुर्द-ए-खाक किया गया।
इस्लाम खान ने अपनी खेल प्रतिभा से राष्ट्रीय स्तर पर चूरू का नाम रोशन किया। एक सफल कोच के रूप में उन्होंने अनेक युवा खिलाड़ियों को प्रशिक्षित कर खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। उनके निधन को खेल जगत के लिए अपूरणीय क्षति माना जा रहा है।
जनाजे में बड़ी संख्या में खेल प्रेमी, सामाजिक कार्यकर्ता, मित्र, शुभचिंतक और शहरवासी शामिल हुए। सभी ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिवार, विशेषकर उनके पिता आमीन खान, को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2273160


