[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

घांघू में नवनिर्वाचित सरपंच हसीना बानो ने संभाली पंचायत की कमान, बोलीं—सबको साथ लेकर करूंगी विकास


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
घांघूचूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

घांघू में नवनिर्वाचित सरपंच हसीना बानो ने संभाली पंचायत की कमान, बोलीं—सबको साथ लेकर करूंगी विकास

फीता काटकर पंचायत भवन में किया प्रवेश, ग्राम विकास अधिकारी ने दिलाया कार्यभार; ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से किया स्वागत

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

घांघू : ग्राम पंचायत घांघू में सोमवार को नवनिर्वाचित सरपंच हसीना बानो ने विधिवत कार्यभार संभाल लिया। पंचायत भवन पहुंचने पर ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया। हसीना बानो ने उपसरपंच, वार्ड पंचों और गांव के गणमान्य लोगों की मौजूदगी में फीता काटकर पंचायत कार्यालय में प्रवेश किया। इसके बाद ग्राम विकास अधिकारी विक्रम सिंह गुर्जर ने आवश्यक दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करवाकर उन्हें सरपंच पद का कार्यभार ग्रहण करवाया।

कार्यभार संभालने के बाद सरपंच हसीना बानो ने कहा कि ग्राम पंचायत के लोगों ने उन पर विश्वास जताकर सरपंच पद की जिम्मेदारी सौंपी है। इसके लिए वे सभी ग्रामीणों की आभारी हैं। उन्होंने कहा कि पूरी ग्राम पंचायत उनका परिवार है। उपसरपंच, वार्ड पंचों, ग्राम विकास अधिकारी, कर्मचारियों और ग्रामीणों को साथ लेकर पंचायत के विकास के लिए काम करेंगी। उन्होंने गांव के सर्वांगीण विकास में सभी से सहयोग की अपील की।

समाजसेवी एवं सरपंच प्रतिनिधि बरकत अली खान ने कहा कि घांघू ग्राम पंचायत का सर्वांगीण विकास उनकी प्राथमिकता रहेगी। बिना किसी भेदभाव के सभी वर्गों को साथ लेकर विकास कार्य करवाए जाएंगे। उन्होंने अपनी पुत्रवधू हसीना बानो को सरपंच चुनने पर ग्रामीणों का आभार जताया।

उपसरपंच और वार्ड पंचों की मौजूदगी में हुआ कार्यभार ग्रहण

इस दौरान उपसरपंच मोहनलाल भाम्बू, वार्ड पंच नेमीचंद जांगिड़, रोशनी रेवाड़, भगवती देवी, अल्ताफ हुसैन, रुक्मणी देवी, इमरान, फिरदोस, रोहिताश कुमार, किरण देवी और नरेन्द्र सिंह तंवर मौजूद रहे।

कार्यक्रम में वरिष्ठ लिपिक सत्यप्रकाश मीणा, पटवारी कंचनलता शर्मा, कृषि पर्यवेक्षक कर्मवीर गोदारा, हाजी अब्दुल हबीब अनवरी, पूर्व सरपंच जयप्रकाश शर्मा, शिक्षाविद कासम अली, शौकत खान, ग्राम विकास अधिकारी ओमप्रकाश शर्मा, जयचंद मेघवाल, सेवानिवृत्त सूबेदार मोहिदीन खान, जगदीश दर्जी, अधिवक्ता इकबाल खान, रियाज खान, मुस्लिम खान, निसार, असलम, मैनुदीन, जबार खान, आसिफ, इंतजार खान, सत्तार व्यापारी, मोहम्मद इरफान, सुगनाराम मांझू और जाहिद सहित ग्रामीणों ने सरपंच का गुलदस्ता भेंट कर सम्मान किया। बुजुर्गों ने उन्हें आशीर्वाद दिया।

इस मौके पर प्यारेलाल बरवड़, अनवर खान, फारूक व्यापारी, ओंकारमल सिहाग, बजरंग मेघवाल, इस्माइल खान, महेन्द्र रेवाड़, भंवरू खान, महेश नाई, मूकनाराम भाम्बू, सलीम, दाऊद अली, हाशम अली, कमल नाई, भागीरथराम फगेड़िया, सुखाराम सिहाग, ओमप्रकाश सेवदा, रामेश्वर सेवदा, हुकमीचंद शर्मा, मंगतू खान, हनीफ, राशिद, पवन सेवदा और प्रताप धानक सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77